फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nawabganj organically during the procession, 25 injured

नवाबगंज में जुलूस के दौरान बवाल, 25 घायल

Thu, 13 Oct 2016 01:44 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
मोहर्रम के जुलूस के दौरान जिले में कई जगह बवाल हुआ। सबसे ज्यादा बवाल थाना नवाबगंज के रसूला तालिब हुसैन गांव में हुआ, वहां दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। यहां शुरुआत ताजियों के जुलूस पर एक ईंट फेंके जाने से हुई। पथराव और फायरिंग में दोनों पक्षों के 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। डीएम और एसएसपी के आश्वासन पर चार घंटे बाद ताजिये करबला की ओर रवाना किए जा सके। बहेड़ी के सीकरी गांव में ताजिये निकलवाने को पीपल के पेड़ की डालियां कटवाने की मांग के विपरीत सड़क खुदवाकर विवाद खत्म कराने की प्रशासन की कोशिश से गुस्साए ताजियेदारों ने जाम लगाते हुए वाहनों में तोड़फोड़ की। थाने पर भी पत्थर फेंके। भोजीपुरा में भी ताजियेदारों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन

 बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे रसूला तालिब हुसैन गांव के प्राथमिक स्कूल के पास चौराहे पर ताजिये खड़े थे। एक बड़ा ताजिया आगे था, दो छोटे उसके पीछे थे। जुलूस में अलम भी शामिल थे। जुलूस को यहां से स्कूल के पीछे होकर सेंथल की करबला जाना था। चौराहे से आगे दूसरे समुदाय की बस्ती शुरू हो जाती है। चौराहे के पास ही शोभाराम के मकान में करीब 40-50 लोग जमा होकर ताजियों का जुलूस देख रहे थे। मातम और मर्सियों के  बीच जुलूस में शामिल लोग चौराहे से आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

इस बीच किसी ने एक ईंट ताजिये पर फेंकी जो जुलूस में शामिल लोगों को आकर लगी। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग होने लगी। छर्रे लगने और पथराव की वजह से एक पक्ष के झम्मनलाल, उनका बेटा रमेश, पत्नी रामबेटी, पुत्रवधू रितु, गेंदनलाल यादव, ओमकार, रामबहादुर यादव और दूसरे पक्ष के अनवार, ताहिर, आमिर, कलीम, रहीसउद्दीन, सगीर अहमद, शमशुद्दीन, अब्दुल मुस्तफा, जान मोहम्मद, ताज मोहम्मद, मुन्ने, मोहम्मद वाहिद, रुमाल शाह समेत 25 लोग जख्मी हो गए। घायलों में पांच को ज्यादा चोट लगी है, उन्हें इलाज के लिए पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल भेजा गया। अफसरों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसपी देहात और एडीएम प्रशासन ने पुलिस फोर्स की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। दूसरे पक्ष पर ताजिया को धक्का देकर गिराने का आरोप लगाते हुए जुलूस में शामिल लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वह ताजिये करबला नहीं लेकर जाएंगे। देर शाम करीब सात बजे डीएम पंकज यादव और एसएसपी आरके भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर खुराफात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर ताजिया उठवाकर करबला भिजवा दिया। इस मामले में इफ्तिखार हुसैन की ओर से 15 लोगों को नामजद करते हुए 50-60 अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

000000000
जिन शहरों में घटनाएं होने की सूचना मिली है, उनके अधिकारियों से बातचीत की गई है। सभी को शांति बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। - राहुल भटनागर, मुख्य सचिव। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed