फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Naveen's all-round performance powers Trivatinath Warriors to victory

Bareilly News: नव के ऑलराउंड प्रदर्शन से त्रिवटीनाथ वॉरियर्स की जीत

Fri, 08 May 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 08 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Naveen's all-round performance powers Trivatinath Warriors to victory
रवींद्रनाथ टैगोर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित अंडर-12 मिनी आईपीएल में मढ़ीनाथ इलेवन और त्रिवटीनाथ वॉरियर्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें नव के ऑलराउंड प्रदर्शन से त्रिवटीनाथ वॉरियर्स ने तीन विकेट से विजयी प्राप्त की
विज्ञापन

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मढ़ीनाथ इलेवन की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पूरी टीम 19 ओवर में महज 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज मैदान पर पैर नहीं जमा सका और नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में पूरी तरह नाकाम रही।
विज्ञापन

84 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिवटीनाथ वॉरियर्स की राह भी आसान नहीं रही और मढ़ीनाथ इलेवन के गेंदबाजों ने मैच को कड़े संघर्ष में बदल दिया। वॉरियर्स ने एक समय अपने सात महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, टीम ने धैर्य बनाए रखा और 16.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के असली सूत्रधार ऑलराउंडर खिलाड़ी नव रहे, जिन्होंने अपनी टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाई। उन्होंने दबाव की स्थिति में 44 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से नाबाद 45 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। बल्लेबाजी से पहले उन्होंने अपनी गेंदबाजी का भी लोहा मनवाया और चार ओवर में केवल 21 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस जीत के साथ ही त्रिवटी नाथ वॉरियर्स ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।वहीं दिन का दूसरा मुकाबला धोपेश्वर फाइटर और वनखंडी के बीच होना था, लेकिन बारिश के कारण मुकाबले को रद्द करना पड़ा। दोनों ही टीमों को एक-एक अंक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed