फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nager panchayat

एसडीएम के आश्वासन पर धरना खत्म

Wed, 18 Mar 2015 01:55 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 18 Mar 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
19 दिन से धरना दे रहे नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी मंगलवार को एसडीएम के मानने पर मान गए। प्रशासन ने उनकी कुछ मांगों को मानने का आश्वासन दिया तो धरना खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

 एसडीएम ने सफाई कर्मचारियों को वार्ता के लिए मंगलवार को अपने आवास पर बुलाया था। कर्मचारी सभी मांगें न मानने तक धरना जारी रखने पर अड़े रहे। इस पर ईओ नरेंद्र जौहरी ने पुनरीक्षित वेतन का प्रस्ताव पारित करने के लिए 10 दिनों में बोर्ड की बैठक करने का प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही। हड़ताल के दौरान लगाए गए 50 ठेकाकर्मियों को 250 रुपए प्रतिदिन का भुगतान देने, अप्रैल 2015 में जीपीएफ खातों में धनराशि भेजने, मार्च 14 का 15 कर्मचारियों का वेतन तत्काल देने, सस्पेंड कर्मियों के मामले में कोर्ट के आदेशों का अनुपालन करने और आगामी वित्तीय वर्ष में जून में एसीपी का लाभ दिए जाने और हड़ताल के दौरान लाठीचार्ज के बाद दर्ज मुकदमों को एक महीने में समाप्त करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। ईओ ने स्थायी कर्मचारियों का हड़ताल अवधि का वेतन न काटे जाने का मौखिक आश्वासन भी दिया। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक सुरेश पाल, उप्र सफाई कर्मचारी संघ पीलीभीत के जिलाध्यक्ष अमीर चंद वाल्मीकि, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश, स्थानीय संघ के अध्यक्ष प्रेमपाल, रमेश, महेंद्र, गोविंद राम और अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हड़ताली संविदा कर्मियों की बहाली नहीं

ईओ ने वैकल्पिक तौर पर लगाए गए 50 ठेका कर्मियों को 250 रुपए रोजाना भुगतान करने का आश्वासन दिया मगर हड़ताल पर गए 32 संविदा कर्मियों की सेवाएं जारी रखने से इन्कार कर दिया। एसडीएम ने अगले वित्तीय वर्ष में पुनर्नियुक्ति के दौरान उनके अनुभव के आधार पर दोबारा संविदा पर रखने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed