वार्ड की फाइनल सूची 11 को प्रकाशित होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायतराज अधिकारी टीसी पांडेय ने बताया कि बरेली मंडल के शाहजहांपुर जिला समेत प्रदेश के 23 जिलों में गत 12 मार्च तक ग्राम पंचायतों का परिसीमन के आधार पर पुनर्गठन पूरा नहीं हो पाया। उसके चलते शासन स्तर पर प्रदेश भर के लिए परिसीमित ग्राम पंचायतों का गजट नोटिफिकेशन नहीं हो पाया। इसी कारण शासन स्तर पर समयसारिणी ने संशोधन किया गया है। जिले में परिसीमन के बाद त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए तैयार प्रस्तावित वार्ड सूची में ग्राम पंचायतों की संख्या 1007 से बढ़कर 1193 और इनके वार्डों की संख्या 12555 से बढ़कर 14415 हो चुकी है। इसी तरह क्षेत्र पंचायत के वार्डों की संख्या 1216 से बढ़कर 1378 और जिला पंचायतों के वार्डों की संख्या 49 से बढ़कर 60 हो गई है।