फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nager nigam

मंत्री का भाई हूं, बिल पास नहीं किए तो भुगतोगे

Thu, 14 May 2015 01:50 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 14 May 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
 नाला सफाई में फर्जी सफाई कर्मचारी लगाकर पेमेंट कराने का मामला नगर निगम में बुधवार देर शाम तूल पकड़ गया। सफाई निरीक्षक ने देर शाम ठेकेदार पर घर में आकर फर्जी बिल स्वीकृत कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुई। सफाई निरीक्षक के मुताबिक, ठेकेदार ने कहा, ‘मंत्री का भाई हूं, बिल पास नहीं किए तो भुगतोगे।’
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक संजीव कुमार बुधवार शाम करीब छह बजे नगर निगम कॉलोनी स्थित अपने आवास में थे। उन्होंने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा उठाने में वार्ड आठ में 38 कर्मचारियों का बिल स्वीकृत कराने के लिए ठेकेदार नईम शास्त्री उनके आवास पहुंच गया। सफाई निरीक्षक का आरोप है कि ठेकेदार ने उनको हड़काते हुए कहा कि वह मंत्री का भाई है। बिल तो हर हाल में पास करने पड़ेंगे। सफाई निरीक्षक के मुताबिक, इस पर उन्होंने कहा कि वार्ड आठ का चार्ज अब उनके पास से चला गया है। वह बिल पास नहीं कर सकते अगर बिल पास भी करना होगा तो सफाई नायक से रिपोर्ट लेकर करूंगा। गलत बिल किसी हाल में स्वीकृत नहीं होंगे। इसको लेकर ठेकेदार से उनकी नोकझोंक भी हो गई। उधर, ठेकेदार नईम का कहना है कि सफाई निरीक्षक से उनका कोई विवाद नहीं हुआ। वह बरेली में ही नहीं हैं तो फिर विवाद कैसा।   

विज्ञापन

 
ठेकेदार ने फर्जी बिल पास कराने का दबाव बनाकर मुझे धमकी दी। मैंने उससे कहा, गलत बिल किसी हाल में पास नहीं करूंगा। मैंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत करा दिया है। अभी लिखित तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव कुमार, सफाई निरीक्षक

दोनों के बीच क्या बात हुई। इस बारे में मुझे न तो इंस्पेक्टर ने बताया, न ही ठेकेदार ने। सुबह पता कर मामले की जांच कराऊंगा।
- डॉ. एसपीएस सिंधू, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed