फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nager nigam

आरोपी सभासद को गिरफ्तार करो

Sat, 25 Apr 2015 12:44 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 25 Apr 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण विरोधी अभियान की टीम पर हमले के बाद नगर निगम में विवाद गहराने लगा है। हमले के आरोपी पार्षद और अन्य लोगों की गिरफ्तारी पर अड़े कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल के बाद शुक्रवार को काम किया लेकिन सभा करके निगम प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम भी दिया। कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे शहर की पानी सप्लाई और सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। सभा के बाद कर्मचारी कमिश्नर से भी मिले। वहीं, आरोपी पार्षद मेयर से मिले।
विज्ञापन



मेयर से बोले पार्षद- कर्मचारियों ने की गुंडई
नगर निगम टीम पर हमले और मारपीट के आरोपी पार्षद सूर्य प्रकाश गुप्ता और पूर्व पार्षद चंद्रप्रकाश गुप्ता सपा पार्षदों के साथ शुक्रवार को मेयर डॉ. आईएस तोमर से मिले। सूर्यप्रकाश गुप्ता ने एक व्यक्ति को मेयर के सामने पेश करके बताया कि यह विकलांग हैं और तीन दिन पहले प्रभारी अतिक्रमण राम सिंह जाटव ने कचहरी पर अतिक्रमण हटाने के दौरान इनसे बदसलूकी की। इसका विरोध करने से खफा होकर उन्होंने बदला लेने के लिए फर्जी केस बनाया है। यह भी कहा कि घटना के वक्त निगम कर्मचारियों ने ही गुंडई की। उनके पिता और माता से मारपीट करके 20 हजार रुपये और चेन लूटी गई। आरोप लगाया कि यह कर्मचारी गुंडई करते हैं। वसूली करते हैं। मेयर से कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। मिलने वाले पार्षदों में राजेश अग्रवाल, अब्दुल कयूम मुन्ना, शाबर, शमीम अहमद, राममिलन यादव, रेहान, बबलू खान, गौरव सक्सेना, नवीन आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन



कमिश्नर से कर्मचारियों ने कहा- कैमरा सच बोलेगा
नगर निगम में सभा के बाद कर्मचारी कमिश्नर प्रमांशु कुमार से मिले और हमला करने के आरोपी पार्षद, पूर्व पार्षद आदि की गिरफ्तारी की मांग की। राम सिंह जाटव ने कहा कि पूरा घटनाक्रम अतिक्रमण विरोधी अभियान की टीम के साथ चल रहे कैमरे में रिकार्ड है। यह कैमरा पार्षद ने छीन लिया। वह कैमरा बरामद कर देखा जाए तो सच सामने आ जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि अगर सात दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो निगम के सारे कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। कमिश्नर ने उनको निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। कमिश्नर से मिलने वाले कर्मचारियों में जयपाल पटेल, सतीश ऋषिवाल, रामजीत सिंह, ताहिर कमाल, अनिल दुबे, योगेंद्र कुतार, अनिल सिन्हा, लाल पुष्कर, राजकुमार समदर्शी, निरबान सिंह आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed