यह है आजम का गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री आजम खां सोमवार को एक सगाई समारोह में शहर के मोहल्ला सूफी टोला में पहुंचे थे। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने चुन्ने हलवाई वाली गली में सीवर और गंदगी की समस्या की शिकायत की थी। लोगों ने हंगामा करते हुए बताया था कि दो साल से वे यह समस्या झेल रहे हैं लेकिन नगर निगम के अफसर सुन नहीं रहे हैं। आजम खां को इस शिकायत पर गुस्सा आया तो नगर निगम के दोनों जिम्मेदार अफसर नप गए। इन दोनों अफसराें के खिलाफ मेयर के आरोपों की जांच के आदेश अलग से जारी किए गए हैं।
दोनों अफसरों के खिलाफ हुई यह कार्रवाई बुधवार को पूरे दिन नगर निगम में चर्चा का विषय रही। नगर आयुक्त शीलधर यादव ने बताया कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का शासन का आदेश मिल गया है। अपर नगर आयुक्त को रिलीव कर दिया जाएगा। वहीं, लखनऊ से मिली जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई को सबक बताते हुए नगर विकास मंत्री आजम खां ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शहरों की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाया जाए और इसमें किसी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आजम से शिकायत होने के बाद डरे-सहमे अफसरों ने मंगलवार को ही चुन्ने हलवाई वाली गली में सीवर लाइन दुरुस्त कराने के लिए काम शुरू करा दिया था।