फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nagarpalika

Bareilly News: चूहा मारने से तौबा

Sat, 10 Dec 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
nagarpalika
चूहा मारने से तौबा... पकड़वाने के लिए पालिका से गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। चूहे के नाले में डुबोकर मारने पर मुकदमे दर्ज होने के बाद शायद लोगों ने अब ‘दवा’ देकर छुटकारा पाने से भी तौबा कर ली है। नगर के बाजारकलां मोहल्ले में रहने वाले चंद्रमोहन वर्मा ने अपने घर में घुसे एक चूहे को पकड़ने के लिए इसी वजह से नगर पालिका से ही गुहार लगाई है। नगर पालिका में दी गई अर्जी में उन्होंने खुद चूहे से निपटने पर बदायूं शहर के पनबड़िया मोहल्ले की घटना का उदाहरण देकर मुकदमा दर्ज होने का डर भी जताया है।
चंद्रमोहन वर्मा भारतीय किसान यूनियन के उझानी नगर अध्यक्ष भी हैं। वह शुक्रवार दोपहर अर्जी लेकर नगर पालिका दफ्तर पहुंचे। यह अर्जी अधिशासी अधिकारी (ईओ) के नाम लिखी हुई थी और वह उन्हीं से अपनी फरियाद करना चाहते थे। ईओ उस वक्त जिला मुख्यालय पर एक बैठक में गए हुए थे। दफ्तर में मिले लिपिक को उन्होंने अर्जी दी। फिर चंद्रमोहन ने बाकायदा उसे रिसीव भी कराया। ऐसे में तय है कि नगर पालिका को कुछ न कुछ तो करना ही पड़ेगा, मगर पालिका क्या कदम उठाएगी यह तय नहीं हो पाया है। ईओ जेपी यादव का कहना है कि चंद्रमोहन की अर्जी पर आपत्ति निस्तारण तो कराना ही पड़ेगा। बता दें कि 25 नवंबर को रस्सी से पूंछ बांधकर चूहे को नाले में डुबोकर मारने के आरोप में युवक मनोज पर मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में मनोज को न्यायालय में समर्पण करके जमानत करानी पड़ी थी।
विज्ञापन

--------------------
यह लिखा अर्जी में
चंद्रमोहन ने अर्जी में लिखा है उनके घर में कहीं से एक चूहा घुस आया है। वह घरेलू सामान को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। इससे वह मानसिक तनाव में हैं। इससे छुटकारा पाना मुश्किल दिख रहा है क्योंकि चूहे को ‘चूहेमार दवा’ भी नहीं दे सकते। उसे मारने पर पशुप्रेमी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा सकते हैं। आगे यह भी गुजारिश की है कि चूहे को जल्द से जल्द पकड़वाकर उसे पशुप्रेमी के सुपुर्द कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed