{"_id":"5ae31fa74f1c1bc03d8b54db","slug":"nagar-nigam-to-organise-midnight-chaupal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम गांवों में लगाएगा रात्रि चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम गांवों में लगाएगा रात्रि चौपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 27 Apr 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड दिवस के बाद नगर निगम अब अपनी सीमा में आने वाले गांवों में रात्रि चौपाल की तैयारी कर रहा है। इसमें मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव समेत निगम के तमाम अफसर गांवों में विश्राम कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
नगर निगम सीमा में शामिल गांव अब तक विकास कार्यों से पिछड़े हुए हैं। कहने के लिए तो यह निगम के गांव हैं लेकिन हालात अब भी पहले जैसे ही हैं। न तो यहां सड़कें, नालियां बनी हैं और न ही सफाई, स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था ही दुरुस्त है। इसको ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने अब इन गांवों में प्राथमिकता से विकास कराने की योजना बनाई है। इसलिए वहां रात्रि चौपाल लगाई जाएगी। रात को गांव में रुककर निगम के अधिकारी गांव वालों की समस्याएं सुनेंगे और सुबह गांव में भ्रमण कर विकास का खाका खींचा जाएगा। सरकार की योजनाओं का लाभ भी इन गांवों को दिलाने के प्रयास होंगे। मेयर का दावा है कि प्रदेश में बरेली पहला शहर होगा, जहां नगर निगम अपनी सीमा के गांवों में चौपाल लगाएगा।
विज्ञापन