फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam teams washed the roads in Bareilly for PM Modi road show

लोकसभा चुनाव: बरेली में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर सड़कों की धुलाई, नालों को भी किया गया साफ

Wed, 24 Apr 2024 01:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Apr 2024 01:53 PM IST
सार

बरेली में 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो संभावित है। यह रोड शो स्वयंवर बरात घर से लेकर बांके बिहारी मंदिर होते हुए शहीद चौक तक होना है। निगम की टीम ने रोड शो वाले रूट की विशेष स्तर पर धुलाई की है।

विज्ञापन
Nagar Nigam teams washed the roads in Bareilly for PM Modi road show
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

बरेली में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां हो रही हैं। जिला प्रशासन की देखरेख में नगर निगम के कर्मचारी भी तैयारी में जुट गए हैं। रोड शो के संभावित रूट की सड़कों को चमकाया जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान संभावित रोड शो स्वयंवर बरात घर से लेकर बांके बिहारी मंदिर होते हुए शहीद चौक तक होना है। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों ने भी अपनी कमर कस ली है। ऐसे में निगम की टीम ने रोड शो वाले रूट की विशेष स्तर पर धुलाई की है। वहीं कई एरिया में तो आमजन के लोगों को जाने पर रोक तक लगा दी गई है।
विज्ञापन


Bareilly News: लोकसभा चुनाव के लिए वाहन अधिग्रहण में लापरवाही पर एआरटीओ राजेश कर्दम निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के प्रकाश विभाग ने भी लाइटें दुरूस्त करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री जिस रूट से निकलेंगे, उस रूट पर नाले की बदबू नहीं आएगी। निगम की टीमों ने नालों को भी उच्च स्तर पर साफ कर दिया है। वहीं रोड शो के बीच में आने वाले नालों से पहले जाल लगाए हैं, जिससे सिर्फ पानी ही पास हो सके। ऐसी कोई भी वस्तु नाले में ना आए, जिससे नाला चोक हो।

रोड शो के लिहाज से लागू होगा नया डायवर्जन
प्रधानमंत्री मोदी 26 अप्रैल को दोबारा बरेली आकर प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम में रोड शो करेंगे। इसके लिए डायवर्जन अलग से जारी किया जाएगा। इसमें शहर के अंदर के कई प्रमुख रास्ते 26 अप्रैल को सुबह से कार्यक्रम होने तक सील कर दिए जाएंगे। मंगलवार को एसपीजी टीम ने यहां आकर रोड शो स्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed