{"_id":"5d2b89e58ebc3e6c9d3b4109","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly368646220","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मलबा डालकर रोका रास्ता, दर्जन भर पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर मलबा डालकर रोका रास्ता, दर्जन भर पर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सड़क किनारे मलबा डालकर रास्ता अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान मलबा जब्त करके दर्जन भर लोगों पर पांच-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
शहर में निर्माण करने वाले लोग मलबा सड़क पर ही डालकर मार्ग को अवरुद्ध कर देते हैं। इसकी वजह से आवागमन भी प्रभावित होता है और हादसे भी होते हैं। इसके चलते नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के इंस्पेक्टरों को दोपहर बाद मलबा डालने वालों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार और रविवार में नगर निगम ने सिविल लाइंस और आसपास के इलाकों में करीब दर्जन भर स्थानों से मलबा जब्त किया है। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि इन लोगों पर पांच-दस हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
खाली स्थानों पर डाला जा रहा मलबा
नगर निगम को इस मलबे को उठाने से जुर्माना स्वरूप आय हो रही है। साथ ही इस मलबा को खाली स्थानों पर डालकर भरान के रुपये की बचत भी हो रही है।