{"_id":"63e005bfd32b7557ca58d619","slug":"na-na-news-c-4-1-bly1014-54729-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पश्चिम बंगाल से नकली नोट लेकर आ रहे चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पश्चिम बंगाल से नकली नोट लेकर आ रहे चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बरेली की एसटीएफ की कार्रवाई में पकड़े गए लोगों में दो न्यूरिया के
- 500-500 और सौ-सौ के दस हजार रुपये के नकली नोट हुए बरामद
- गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद चारों का चालान किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। एसटीएफ बरेली की टीम ने पुलिस के साथ पश्चिम बंगाल से नकली नोट लेकर आ रहे न्यूरिया के मनोज और चिंतन राय समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दस हजार रुपये के नकली नोट मिले हैं। इनमें पांच-पांच सौ और सौ-सौ रुपये के नोट हैं। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह पश्चिमी बंगाल से नकली नोट लाए हैं। गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद चारों का चालान कर दिया गया।
एसटीएफ फील्ड इकाई बरेली के इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि न्यूरिया के मनोज गोलदार, थानाक्षेत्र के ही टांडा बिजैसी गांव के चितरंजन राय, रामपुर के थाना बिलासपुर के अशोकनगर निवासी देवब्रत बाछाड और उत्तराखंड के रुद्रपुर के मुखर्जीनगर जगतपुर निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। उन्हें कई दिनों से भारत, नेपाल और बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र में भारतीय जाली मुद्रा को उत्तर प्रदेश में लाकर खपाने की सूचना मिल रही थी।
शनिवार को सूचना पर टीम के साथ गजरौला में पूरनपुर की ओर से आ रही काले रंग की टाटा टिपागो गाड़ी को पकड़ लिया। आरोपियों ने वाहन को पीछे मोड़कर भगाने की भी कोशिश की, लेकिन मजबूर घेराबंदी के चलते वह पकड़े गए।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान मनोज गोलदार के पास पांच-पांच सौ के 10 नकली नोट, दो मोबाइल और एटीमएम मिला। चितरंजन के पास पांच-पांच सौ के सात नकली नोट, दो मोबाइल, एटीएम और आधार कार्ड मिला। देवब्रत के पास से पांच-पांच सौ के दो और सौ-सौ के पांच नकली नोट बरामद हुए। संदीप के पास भी एटीएम आदि अभिलेख मिले।
जांच पड़ताल के दौरान बरामद मोबाइलों में दो हजार और पांच सौ, दो सौ के नकली नोटों की वीडियो मिलीं। पूछने पर आरोपियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल से शर्मा जी नामक व्यक्ति ने उनको नकली नोटों के वीडियो भेजी थी। उसने असली नोटों के बदलने पर दोगुने नकली नोट देने का सौदा किया था। नोट पश्चिम बंगाल से क्षेत्र में खपाने को लाए गए थे। गजरौला पुलिस ने एसटीएफ इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह की ओर से चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया।
पश्चिमी बंगाल के शर्मा की तलाश में जुटी पुलिस
नकली नोट बरामदगी के मामले में आरोपियों ने पश्चिम बंगाल के शर्मा जी से नकली नोट लाने की जानकारी एसटीएफ को दी। पश्चिम बंगाल का शर्मा जी कौन है। उसके यूपी में किन-किन लोगों से संपर्क हैं। एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी है।