फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim girl married Hindu lover in Bareilly

UP: फेसबुक पर दोस्ती... प्यार और शादी, 520 किमी दूर से बरेली पहुंची खुशबू, धर्म बदलकर विशाल संग लिए सात फेरे

Thu, 12 Oct 2023 10:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Oct 2023 10:08 AM IST
सार

संत रविदास नगर की खुशबू बानो ने प्यार की खातिर अपना घर छोड़ दिया और बरेली आकर अपने प्रेमी के साथ विवाह कर लिया। दोनों की दोस्ती चार साल पहले फेसबुक पर हुई थी।  करीब 520 किमी दूरी का सफर कर खुशबू बुधवार को बरेली पहुंचीं और अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। 

विज्ञापन
Muslim girl married Hindu lover in Bareilly
खुशबू और आकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत रविदास नगर की मुस्लिम युवती खुशबू बानो ने धर्म परिवर्तन कर बरेली के भोजीपुरा इलाके के विशाल कुमार से विवाह कर लिया। खुशबू और विशाल की दोस्ती चार साल पहले फेसबुक के जरिये हुई थी। खुशबू विशाल से करीब तीन वर्ष बड़ी भी है। पंडित केके शंखधार ने मढ़ीनाथ के एक आश्रम में दोनों का विवाह कराया।
विज्ञापन


खुशबू बानो ने बताया कि फेसबुक पर उनकी दोस्ती भोजीपुरा के पीपलसाना निवासी विशाल से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए और फिर घंटों तक बात होने लगी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। 
विज्ञापन


प्रेमी के लिए छोड़ा घर 
दो धर्मों का मामला होने की वजह से पारिवारिक सहमति से शादी की उम्मीद नहीं थी। इसलिए खुशबू घर से बरेली आ गई। आचार्य केके शंखधार ने गंगाजल और गोमूत्र से शुद्धिकरण किया और इसके बाद मंदिर में सात फेरे कराए। आचार्य ने बताया कि धर्म परिवर्तन के बाद खुशबू बानो का मूल नाम खुशबू ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह के दौरान हिंदू संगठन के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। खुशबू ने बताया कि विशाल से शादी की जानकारी के बाद उनके परिवार के लोग ही दुश्मन बन गए हैं। आशंका है कि वे उनकी और उनके पति की हत्या करा सकते हैं। शादी के बाद नव दंपती ने एसएसपी कार्यालय में पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed