फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murder of old lady living alone at home, nephew caught on suspicion

Bareilly News: घर में अकेली रह रही वृद्धा की हत्या, शक में भतीजे को पकड़ा

Sun, 18 Jan 2026 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Murder of old lady living alone at home, nephew caught on suspicion
बहेड़ी। बांसबोझ गांव में घर में अकेली सो रहीं 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या कर दी गई। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में गले की दो हड्डियां टूटने, गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के भतीजे को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव के लालाराम ने पुलिस को बताया कि वह उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी व बच्चे साथ रहते हैं। पिछले साल पिता की मौत हो गई थी। गांव में उनकी मां ललिता देवी अकेली रहती थीं। वह लोग अक्सर रविवार को आकर मां का हालचाल लेकर चले जाते थे। आरोप लगाया कि 13 जनवरी की रात कोई उनके घर में घुस गया और घर में सो रही उनकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पड़ोसियों की सूचना पर बुधवार को वह पहुंचे तो पुलिस को जानकारी दी। शनिवार को लालाराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि संदेह के आधार पर मृतका के भतीजे को हिरासत में लिया है। वह नशे की हालत में गन्ने के खेत में छिपा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed