{"_id":"5f7a15a68ebc3e9b8b76f403","slug":"murdar-bareilly-news-bly4221808133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के रुपये मांगने पर युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी के रुपये मांगने पर युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
जिला अस्पताल में विलाप करते मृतक के परिजन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ उसहैत। रविवार रात उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम लीला नगला में मजदूरी के रुपये मांगने पर दबंगों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने युवक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम लीला नगला निवासी मिथुन शाक्य पुत्र रामप्रकाश को रविवार सुबह गांव के सुमेश यादव और उमेश यादव दोनों भाई अपने खेत पर मजदूरी करने ले गए थे। परिवार वालों के मुताबिक मिथुन ने दिनभर उनके यहां काम किया। शाम को उसने अपनी मजदूरी मांगी लेकिन आरोपियों ने उसे मजदूरी नहीं दी। उसके साथ गाली गलौज कर दी। इससे मिथुन अपने घर की ओर भाग आया। रात में आरोपी तमंचा से फायरिंग करते हुए उसके घर आ धमके, उस समय मिथुन का छोटा भाई विक्रम शाक्य (18) घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। आरोपियों ने पहले हवाई फायरिंग की। विरोध करने पर विक्रम को गोली मार दी, जो उसके पेट में जा लगी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। गोली लगते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तुरंत अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान और सीओ उझानी अनिरुद्ध सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई है।
लीला नगला में एक युवक की गोली मारकर हत्या हुई है। परिवार वाले बता रहे हैं कि उसका बड़ा भाई मजदूरी करने गया था। उसके रुपये मांगे तो आरोपियों ने हमला बोल दिया, जिसमें छोटे भाई की जान चली गई। उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। आरोपियों की तलाश में टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
अनिरुद्ध सिंह, सीओ उझानी