फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   murdar

सिंचाई को लेकर हुए विवाद में वृद्ध की फावड़ा मारकर हत्या

Wed, 01 Jul 2020 10:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
murdar
ओयल (लखीमपुर खीरी) थाना खीरी की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी ओयल क्षेत्र में खेत में सिंचाई को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज पिता-पुत्र ने फावड़ा मारकर वृद्ध किसान को घायल कर दिया। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव सरहैया निवासी शिवपूजन लाल वर्मा ने बताया कि पिता संतराम (60) बुधवार की शाम पांच बजे नहर से खेत की सिंचाई करने के लिए पौत्र के साथ गए थे। पड़ोस के गरगटिया गांव निवासी अन्नत राम उर्फ छन्नू, पुत्र महेंद्र के साथ वहां पहुंच गया। पिता से सिंचाई को लेकर गाली गलौज करने लगा। मौका पाते ही उसने पिता के हाथ से फावड़े को छीन कर उनके सिर पर पीछे से वार कर दिया। इससे पिता लहूलुहान हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार प्रजापति ने बताया कि खेत में सिंचाई को लेकर विवाद हुआ है, जिसमें संतराम की मौत हो गई। तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed