फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal corporation will remove illegal encroachments in Bareilly

Bareilly News: महादेव सेतु के नाम पर लगी मुहर, अवैध कब्जों पर तेज होगा नगर निगम का वार

Wed, 31 Jul 2024 03:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 31 Jul 2024 03:44 PM IST
सार

बरेली में मंगलवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें अतिक्रमण का मुद्दा हावा रहा। बैठक में तय हुआ कि अतिक्रमण हटाने के लिए अब थानाध्यक्षों की जगह एसएसपी को पत्र लिखा जाएगा।

विज्ञापन
Municipal corporation will remove illegal encroachments in Bareilly
नगर निगम कार्यकारणी की बैठक करते महापौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा हावी रहा। निगम की जमीन से अवैध कब्जे हटवाने का निर्णय लिया गया। वार्ड एक की पार्षद संतोष कश्यप ने चर्चित मुन्ना कबाड़ी के अतिक्रमण का मामला उठाया। इस पर संयुक्त नगर आयुक्त मयंक गुप्ता को मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाने और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। महादेव सेतु के नाम पर भी कार्यकारिणी ने अपनी मुहर लगा दी।

विज्ञापन


अतिक्रमण हटाओ अभियान के बेअसर रहने पर भी मंथन हुआ। तय हुआ कि अब थानाध्यक्षों की जगह एसएसपी को पत्र लिखा जाएगा। इसकी प्रतिलिपि थानाध्यक्षों को भेजकर उनकी जवाबदेही सुनिश्चित कराई जाएगी। वार्ड 37 नदोसी के पार्षद अंजुल गंगवार की ओर से रखे गए प्रस्ताव में बताया गया कि गाटा संख्या 325 पर कोकाकोला फैक्टरी ने कब्जाकर सड़क और स्टैंड बना लिया है। 
विज्ञापन


इस पर संयुक्त नगर आयुक्त को वहां से अतिक्रमण हटवाकर चहारदीवारी बनवाने और पौधरोपण कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में महापौर उमेश गौतम, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, कार्यकारिणी सदस्य अलीम खां, आरेंद्र अरोरा, गरिमा कमांडो, नीरज, मीरा देवी, रामपाल, सागर मौर्य, सलीम अहमद, सौरभ कुमार, सीता पटेल सहित निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये अहम फैसले हुए 
  • मिशन मार्केट में नाले पर बनी दुकानों के ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस जारी कर कोेर्ट में पैरवी तेज की जाएगी।
  • सैदपुर हॉकिंस में नगर निगम की भूमि का चिह्नांकन कर बोर्ड लगवाया जाएगा।
  • इस्लामिया रोड व जीआईसी ऑडिटोरियम से अवैध दुकानों को हटवाया जाएगा।
  • कुतुबखाना में बृहस्पतिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार को हटवाया जाएगा। 
  • जेई वीना मौर्य अक्सर अवकाश पर रहती हैं, उनका कार्य किसी अन्य को दिया जाएगा।
  • जलकल कर्मचारी कुलदीप सक्सेना को मूल पद पंप ऑपरेटर पर भेजा जाएगा।
  • सेवानिवृत्त दो कर्मियों को आउटसोर्सिंग पर रखा जाएगा।
  • ठेका सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। 
  • शहर में नालों की सफाई के लिए दो छोटी मशीनें खरीदी जाएंगी।
  • बिरयानी और कबाब की दुकानों के अतिक्रमण हटाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed