फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation Board meeting today, 114 proposals will be presented

Bareilly News: नगर निगम बोर्ड बैठक आज, रखें जाएंगे 114 प्रस्ताव

Fri, 13 Oct 2023 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 13 Oct 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Board meeting today, 114 proposals will be presented
बरेली। नगर निगम की बोर्ड बैठक शुक्रवार को होगी। इसमें नगर निगम की ओर से आठ और पार्षदों की ओर से 106 प्रस्ताव लगाए गए हैं। शहर में अधूरे निर्माण कार्य और कूड़े का उठान न होने पर हंगामा होने के पूरे आसार है। वहीं नगर निगम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए नियम- 2016 को सख्ती से लागू करने की बात रखेगा। इसके बाद कूड़ा फैलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मंजूरी ली जाएगी।
विज्ञापन

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था करीब एक महीने से ठप है। एजेंसी ने नगर निगम यूजर चार्ज में घोटाला किया तो नगर निगम ने उसे हटा दिया। इस व्यवस्था के बदं होने के कारण बैठक में हंगामा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर नया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के लिए 22 करोड़ रुपये जारी किए थे। प्लांट को चलाने वाली कंपनी नहीं मिली है। दूसरी ओर शहर में आधे से अधिक निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। यह मुद्दा पहले की बैठकाें में भी उठा चुका है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए नियम- 2016 को सख्ती से लागू होने के बाद शहर में गंदगी के लिए सिर्फ नगर निगम जिम्मेदार नहीं होगी। आम जनमानस की भी जिम्मेदारी भी तय कीजिए।
विज्ञापन

अब आउटसोर्सिंग टीमें भी वसूलेंगी हाउस टैक्स

नगर निगम अब हाउस टैक्स वसूलने के लिए आउटसोर्सिंग टीम को लगाएगा। यह टीम सिर्फ हाउस टैक्स ही नहीं वसलूेंगी बल्कि यह बिल भी बांटेगी। इसे भी नगर निगम की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। कर अफसरों का कहना है कि उनके पास केवल 4 राजस्व निरीक्षक, 13 कर समाहर्ता हैं। सभी जोन में करीब डेढ़ लाख घर हैं। यहां नोटिस देना और वसूली करना इस टीम के साथ संभव नहीं है। इसीलिए आउटसोर्सिंग के कर्मचारी हाउस टैक्स वसूली, बिलों को बांटने और डिमांड नोटिस देने में मदद करेंगे। इसके लिए प्रस्ताव रखा गया है। बोर्ड से प्रस्ताव मंजूर होते ही एजेंसी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed