पीड़िता की जुबानी: मुफ्ती ने दी धमकी- 'जब पूरा देश मेरा विरोध कर रहा था, तब नहीं दबा, तुम जैसी लड़की मेरा...'
पीड़िता एलएलबी की छात्रा ने कहा कि 2020 में कोविड काल के दौरान मुफ्ती ने भड़काऊ भाषण दिया था। तब यह काफी चर्चा में रहा था। उसने धमकी दी है कि जब पूरा देश मेरा विरोध कर रहा था, तब नहीं दबा। तुम जैसी लड़की मेरा क्या बिगाड़ लेगी। छात्रा ने बताया कि मुफ्ती शादीशुदा है। उसके चार बच्चे भी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रा के मुताबिक रामपुर निवासी मुफ्ती और उसके हाफिज साथी से उसकी मुलाकात पीलीभीत के एक कार्यक्रम में हुई थी। दोनों लोगों ने पीलीभीत में रह रहीं छात्रा की मां को भरोसा दिलाया था कि वह बरेली में छात्रा की पढ़ाई में आर्थिक सहायता करेंगे।
Umesh Pal Hatyakand: बरेली में अशरफ के नेटवर्क का पता लगाने में जुटीं एजेंसियां, मददगार नेता भी रडार पर
छात्रा ने जब जानकारी की तो पता चला कि निकाहनामा पर जिस मदरसे का नाम लिखा है वह डेलापीर पर है ही नहीं। जब छात्रा और उसकी मां ने मुफ्ती की शिकायत करने की बात कही तो उसने धमकी देते हुए कहा कि मेरा बहुत रसूख है।
'फीस के फंदे' ने ले ली जान: पिता ने बच्चों को पढ़ाने की खातिर छोड़ा गांव, बेटी ने छोड़ दी दुनिया
'तुम जैसी लड़की मेरा क्या बिगाड़ लेगी'
छात्रा ने कहा कि 2020 में कोविड काल के दौरान मुफ्ती ने भड़काऊ भाषण दिया था। तब यह काफी चर्चा में रहा था। उसने धमकी दी है कि जब पूरा देश मेरा विरोध कर रहा था, तब नहीं दबा। तुम जैसी लड़की मेरा क्या बिगाड़ लेगी। छात्रा ने बताया कि मुफ्ती शादीशुदा है। उसके चार बच्चे भी हैं। कई लड़कियों से उसके संबंध है। छात्रा ने पुलिस से गुहार लगाई कि ऐसा गुनहगार आजाद न रहे।
लॉ की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: मुफ्ती और उसके ड्राइवर पर आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार