फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MSc BTech B Pharma exam forms will be filled by 25 May in Ruhilkhand University

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: एमएससी, बीटेक, बीफार्मा के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी, जानिए अंतिम तारीख

Wed, 15 May 2024 12:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 May 2024 12:47 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एमएससी, बीटेक, बीफार्मा सम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गई है। विद्यार्थी 25 मई तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
MSc BTech B Pharma exam forms will be filled by 25 May in Ruhilkhand University
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एमएससी, बीटेक, बीफार्मा सम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गई है। इनके संस्थागत, बैक और छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के आवेदन पत्र मंगलवार से 25 मई तक भरे जाएंगे। 

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एमएससी, बीटेक, बीफार्मा, एमटेक के सम सेमेस्टर के संस्थागत, बैक और छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के आवेदन मंगलवार से भरे जा रहे हैं। कॉलेज की ओर से 27 मई को ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त परिसर में संचालित एमबीए, एमबीए- एग्जीक्यूटिव, पार्ट टाइम और होटल प्रबंधन के सम सेमेस्टर संस्थागत, बैक, छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी गई है। पहले अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई थी। छात्रहित में मंगलवार को पोर्टल खोलते हुए 16 मई तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में ले सकेंगे प्रवेश 
बरेली कॉलेज में स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों के तहत संचालित कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन 15 मई से शुरू होंगे। इसमें बीकॉम ऑनर्स की 160 सीट, बीसीए की 160 सीट और बीबीए की 240 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं। यूजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए बरेली कॉलेज की वेबसाइट पर 15 मई से 10 जून तक पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed