{"_id":"6821195bb47dedba72003464","slug":"movement-of-outside-workers-in-military-area-restricted-bareilly-news-c-4-lko1064-637822-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सैन्य क्षेत्र में बाहरी कामगारों की आवाजाही प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सैन्य क्षेत्र में बाहरी कामगारों की आवाजाही प्रतिबंधित
विज्ञापन
बरेली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद एयरफोर्स स्टेशन समेत सैन्य क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित है। अब यहां बाहरी कामगारों की आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी गई है। सीसीटीवी से सीमा के पास से गुजरने वाले प्रत्येक राहगीर की निगरानी की जा रही है। बैठकों का दौर जारी है।
शाहजहांपुर रोड, सिविल लाइंस और इज्जतनगर स्थित सैन्य क्षेत्र के आवासीय परिसर में आसपास के कई लोग घरेलू कार्य करने जाते हैं। इसमें दूधिये, सफाई कर्मी, धोबी, इलेक्ट्रीशियन, पंखा, कूलर, एसी मैकेनिक समेत अन्य पेशे से जुड़े लोग शामिल हैं। सीमा पर तनाव बढ़ने और हाई अलर्ट घोषित होने पर अब इनकी आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। अब आवासों में सेना की ओर से ही दैनिक जरूरत की सामग्री पहुंचाई जा रही है।
साथ ही, सैन्य क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठकों का दौर भी जारी है। सैन्य क्षेत्र के आसपास संदिग्ध स्थिति प्रतीत होने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश हैं। सैन्य क्षेत्र की फोटो खींचने, ज्यादा देर तक ठहरने पर पूछताछ की जा सकती है। ब्यूरो