फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mother killed daughter who was becoming a hindrance in love in Bareilly

हवस में अंधी मां ने मार डाली बेटी: पिता को इशारों में बताती थी मां की करतूतें...; अब पति ने खोली बीवी की पोल

Tue, 26 Nov 2024 10:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 26 Nov 2024 10:25 PM IST
सार

महिला ने अपनी ढाई साल की बेटी को छत से फेंक दिया। शुरू में हादसा समझकर बच्ची का शव दफना दिया गया। बाद में सीसीटीवी कैमरे से सच सामने आया।

विज्ञापन
Mother killed daughter who was becoming a hindrance in love in Bareilly
मां ने बच्ची को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आया है। यहां आशिकी में अड़चन बन रही ढाई साल की बच्ची को मां ने छत से फेंक दिया। सीसीटीवी फुटेज से मां की करतूत सामने आई है। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

सीबीगंज थाना क्षेत्र में मां-बेटी के रिश्ते का कत्ल करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी ढाई साल की बेटी को छत से फेंक दिया। शुरू में हादसा समझकर बच्ची का शव दफना दिया गया। अब एक सीसीटीवी फुटेज, पति की तहरीर और महिला के जुर्म इकबाल के बाद यह खौफनाक सच सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध हैं जिससे वह अक्सर फोन पर बात करती थी। साथ ही वह अक्सर उससे मिलती थी। उसकी बेटी काफी तेज थी और वह मां पर नजर रखकर पिता को इशारे में बातें बता देती थी। इसी से परेशान होकर महिला ने बच्ची को छत से फेंक दिया। फिर घटना को हादसा बताकर रोने लगी। अब पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed