फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mother and child died due to jholachhap fell on both in Bareilly

Bareilly News: प्रसव के दौरान टूटी चारपाई, जच्चा-बच्चा के ऊपर गिरा झोलाछाप, दोनों की मौत

Thu, 01 Feb 2024 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Feb 2024 06:04 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में झोलाछाप ने चारपाई पर लिटाकर गर्भवती का प्रसव कराया। इसी दौरान चारपाई टूट गई। आरोप है कि झोलाछाप जच्चा और बच्चा के ऊपर गिर गया। जिससे महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
mother and child died due to jholachhap fell on both in Bareilly
महिला का फाइल फोटो, झोलाछाप के क्लीनिक पर नोटिस चस्पा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में झोलाछाप के क्लीनिक पर प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी झोलाछाप फिलहाल क्लीनिक पर ताला डालकर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


मोहल्ला लाइन पार मठिया निवासी सोनपाल कश्यप ने बताया कि पत्नी सुमन कश्यप (35) को बुधवार रात करीब दो बजे प्रसव पीड़ा हुई। वह उन्हें सीएचसी ले जाने की तैयारी कर रहे थे। नजदीक ही क्लीनिक संचालित करने वाले अमरपाल वर्मा ने अस्पताल जाने से रोक दिया। कहा कि वह यहीं महिला डॉक्टर को बुला देगा।
विज्ञापन


अमरपाल ने सुमन को क्लीनिक में भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया। कई इंजेक्शन लगाए। वहां बेड भी नहीं था। सुमन को एक चारपाई पर लिटा दिया, जिस पर उसका प्रसव कराया। अचानक से चारपाई टूट गई। असंतुलित होकर आरोपी झोलाछाप प्रसूता के ऊपर गिर गया। इससे जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इसके बाद भी आरोपी सुमन के ठीक होने की बात कहता रहा। उसने क्लीनिक से महिला की छुट्टी कर दी। इसके बाद क्लीनिक में ताला डालकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
जब वह सीएचसी पहुंचे तो डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा को मृत घोषित कर दिया। सुमन की मां नन्ही देवी ने झोलाछाप अमरपाल वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप के क्लीनिक पर नोटिस चस्पा किया है। सोनपाल कश्यप ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले शाहजहांपुर के तिलहर के मोहल्ला दोदराजपुर निवासी सुमन कश्यप से हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 12 वर्ष की है। इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि जच्चा-बच्चा की मौत का मामला संज्ञान में है। क्लीनिक पर एक टीम भेजी गई थी। वहां ताला लगा हुआ मिला। क्लीनिक पर नोटिस चस्पा किया गया है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed