फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Morning Walker in Gandhi Park would give "tax"

गांधी उद्यान में मार्निंग वाकर को देना होगा ‘टैक्स’

Thu, 09 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 09 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
गांधी उद्यान में मार्निंग वॉक करने या फिर दिन में मुफ्त में घंटों बैठकर मौज मस्ती करने वालों के लिए ये खबर परेशान कर सकती है। मगर, सच यही है कि गांधी उद्यान में अब मुफ्त में घूमने मार्निंग वाक करने और खेलने के दिन गए। अब गांधी उद्यान में प्रवेश शुल्क लगने जा रहा है। एक बार में उद्यान के अंदर जाने पर पांच रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप बाइक या स्कूटर से हैं तो उसके पांच रुपये अलग से। 
विज्ञापन

 बोर्ड की 16 जून को होने वाली बोर्ड की बैठक में गांधी उद्यान से संबंधित प्रस्ताव स्वीकृत होने के लिए रखा जाएगा। अगर ये प्रस्ताव स्वीकृत हो गया तो गांधी उद्यान खुलने का समय निर्धारित होगा। अभी गांधी उद्यान खुलने और बंद होने का कोई समय निश्चित नहीं है। नए नियमों के मुताबिक गर्मियों में गांधी उद्यान सुबह पांच बजे और सर्दियों में छह बजे से रात नौ बजे तक खुलेगा। उद्यान के अंदर पांच रुपये प्रवेश शुल्क लगेगा। योगा शेड पर योग करने, बच्चों को झूले झुलाने का भी पैसा खर्च करना पड़ेगा। वाहन पार्क करने पर (साइकिल- तीन रुपये, बाइक-पांच रुपये और कार-10 रुपये) पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। गांधी उद्यान के अंदर क्रिकेट, वालीबाल, फुटबाल आदि खेलों को पूर्णत : प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। उद्यान के अंदर वर्तमान में दो सुरक्षा गार्ड लगे हैं। इनकी संख्या बढ़ाकर दो गुनी की जाएगी। झूलों, बेंच, फव्वारा, योगा शेड, फूल पत्ती के नुकसान पर जुर्माना अदा करना होगा।    
विज्ञापन


‘गांधी उद्यान में असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। वह पार्क और बच्चों के झूलों को तोड़ फोड़ देते हैं। इसलिए प्रवेश शुल्क और वाहन पार्किंग शुल्क लगाने का प्रस्ताव बोर्ड में लाया जा रहा है।’ उत्तम कुमार, पर्यावरण अभियंता 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed