फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Morning trains arrive in the evening and evening trains arrive at 2 o'clock the next day

Bareilly News: सुबह की ट्रेनें शाम को और शाम की अगले दिन दोपहर में आ रहीं

Fri, 03 May 2024 05:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 03 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Morning trains arrive in the evening and evening trains arrive at 2 o'clock the next day
बरेली। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण पंजाब, जम्मू की ओर जाने-आने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। पांच मई तक अलग-अलग तारीखों में 100 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन रूट बदलकर किया जा रहा है। इनमें से 24 ट्रेनें बरेली होकर गुजरती हैं। चार ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट भी किया गया है। सुबह आने वाली ट्रेन शाम को और रात में आने वाली गाड़ियां अगले दिन दोपहर में बरेली आ रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात और बृहस्पतिवार को 15657 लोहित एक्सप्रेस 13 घंटे, 03415 मालदा टाउन-आनंद विहार विशेष ट्रेन 11 घंटे, 04067 दरभंगा-दिल्ली विशेष ट्रेन व 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 10-10 घंटे, 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस आठ घंटे, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस सात घंटे, 12356 अर्चना एक्सप्रेस, 04027 सहरसा-अमृतसर विशेष ट्रेन व 04059 जयनगर-आनंद विहार विशेष ट्रेन छह-छह घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा सुपरफास्ट व 12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस पांच-पांच घंटे, 22199 सुशासन एक्सप्रेस व 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे, 20506 राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से बरेली आईं।
विज्ञापन

15006 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस, 12317 अकालतख्त एक्सप्रेस, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 14206 अयोध्या एक्सप्रेस, 12328 उपासना एक्सप्रेस, 12372 बीकानेर-हावड़ा वीकली सुरफास्ट आदि ट्रेनों ने भी यात्रियों को इंतजार कराया। इस वजह से काफी संख्या में लोग यात्रा निरस्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed