{"_id":"68285542e06d24e83d08c1d6","slug":"more-than-12-thousand-police-recruits-will-be-trained-in-bareilly-zone-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police: बरेली जोन में 12661 रिक्रूटों का होगा प्रशिक्षण, डीजी तिलोत्तमा वर्मा ने देखी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police: बरेली जोन में 12661 रिक्रूटों का होगा प्रशिक्षण, डीजी तिलोत्तमा वर्मा ने देखी तैयारी
Sat, 17 May 2025 02:52 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 May 2025 02:52 PM IST
सार
डीजी प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिग में बरेली जोन के नौ जिलों के अधिकारियों से प्रशिक्षण की तैयारी को लेकर बात की। उन्होंने पुलिस लाइन व पीएसी आठवीं बटालियन जाकर कक्षों, सभागारों व आवासीय सुविधा की स्थिति देखी।
विज्ञापन
डीजी प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा ने अधिकारियों से ली जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस विभाग में आरक्षी के पदों पर हुई सीधी भर्ती का लाभ बरेली जिले को भी मिलेगा, यहां भी थानों में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ेगी। दो बड़े बैच में यहां नए रिक्रूट का प्रशिक्षण होगा। इसकी तैयारी का जायजा लेने पुलिस विभाग की महानिदेशक (डीजी) प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा शुक्रवार को बरेली पहुंचीं।
विज्ञापन
डीजी तिलोत्तमा वर्मा का यहां एडीजी कार्यालय में एडीजी रमित शर्मा ने स्वागत किया। यहां उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिग में बरेली जोन के नौ जिलों के अधिकारियों से प्रशिक्षण की तैयारी को लेकर बात की। डीजी व एडीजी ने बताया कि बरेली जोन में जेटीसी के लिए प्रस्तावित कुल 7461 रिक्रूट (पुरुष 5968 एवं महिला 1493) आरटीसी के लिए हेतु प्रस्तावित कुल 5200 रिक्रूट (पुरुष 3300 एवं महिला 1900) का आधारभूत प्रशिक्षण होगा। बरेली जोन के संबंधित जिलों के प्रशिक्षण केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता देख ली जाए। कोई खामी मिली तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीजी ने पुलिस लाइन व पीएसी आठवीं बटालियन जाकर कक्षों, सभागारों व आवासीय सुविधा की स्थिति देखी। इस दौरान उनके साथ एडीजी, बरेली व मुरादाबाद के डीआईजी, एसएसपी अनुराग आर्य, पीएसी के कमांडेंट आकाश तोमर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन