फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More milk, better product and a lot of employment

ज्यादा दूध, बेहतर उत्पाद और खूब रोजगार 

Sun, 23 Apr 2017 01:28 AM IST
बहेड़ी।
बहेड़ी। Updated Sun, 23 Apr 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
More milk, better product and a lot of employment
ज्यादा दूध, बेहतर उत्पाद और खूब रोजगार - फोटो : More milk, better product and a lot of employment
यूपी उत्तराखंड की सीमा के किनारे फोरलेन पर बसे मुड़िया मुकर्रमपुर गांव में सरकार को चार साल पहले करीब 326 एकड़ जमीन सीलिंग (सरप्लस) में मिली थी। तत्कालीन सरकार ने पशु पालकों के विकास के लिए 40 एकड़ जमीन पर देश की सबसे बडी ऐंब्रियो ट्रांसवर टेक्नालाजी ईटीटी लैब और 250 एकड़ जमीन पर मेगा फूड पार्क बनाने का प्रस्ताव पास किया था। साथ ही गांव के करीब 20 लोगों को 20 एकड़ जमीन पट्टे पर दी थी। इन दोनों प्रोजेक्ट का प्रस्ताव पास कर करीब 28 करोड़ रुपये के बजट पास हुआ था। बाद में इसे बढ़ाकर 36 करोड़ रुपये कर दिया गया। सरकार बदली तो इस योजना को जल्द से जल्द पूरा कराने के आदेश हो गए। निर्माण उप्र राजकीय निर्माण निगम कर रहा है। 
विज्ञापन

क्या है पशु उत्थान वर्ध शंकर केंद्र -
डीएम सुरेंद्र सिंह के मुताबिक, इसमें एडवांस ऐंब्रियो ट्रांसवर टेक्नालाजी के जरिये ऐंब्रियो का ट्रांसप्लेंट कर उच्च गुणवत्ता के पशु तैयार किए जाते हैं। यह लैब स्थापित होने के बाद उच्च गुणवत्ता के नर व मादा पशु तैयार होंगे। इससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी। लैब का मुख्य उद् देश्य ऐसी ब्रीड तैयार करना है जो क्लाइमेट के हिसाब से एडजस्ट करे, कम से कम रोग हों और दूध की मात्रा ज्यादा हो। 
विज्ञापन

कैसा होगा मेगा फूड पार्क -
ढाई सौ एकड़ में बन रहे मेगा फूड पार्क में करीब सौ से ज्यादा फैक्ट्रियां लगेंगी जो मिल्क, साफ्ट ड्रिंक और अन्य उत्पाद बनाएंगी। दूध, मक्खन, दही, खीर, ब्रेड, कोल्ड ड्रिंक, घी, छाछ आदि का निर्माण होगा आदि होंगे। इसमें क्षेत्र के करीब बीस हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। बाबा रामदेव ने पतंजलि के लिए भी सौ एकड़ जमीन की डिमांड की है। प्रोजेक्ट का उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम की देखरेख में हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ एकड़ जमीन का प्रस्ताव भी भेजा
मेगा फूड पार्क के लिए ढाई सौ एकड़ जमीन कम पड़ रही है। अभी सौ एकड़ जमीन की और आवश्यकता है। गांव से सटी करीब सौ एकड़ जमीन को क्षेत्र के करीब चालीस किसानों से खरीदने के लिए वार्ता करने के बाद शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इस सौ एकड़ जमीन को मेगा फूड पार्क का हिस्सा बनाकर करीब पचास और फैक्ट्रियों को जगह दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed