{"_id":"641769e0ba34e244960eb874","slug":"moneylenders-beat-mother-and-son-firing-in-front-of-hotel-bareilly-news-c-4-bly1015-99533-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सूदखोरों ने मां-बेटे को पीटा, होटल के सामने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सूदखोरों ने मां-बेटे को पीटा, होटल के सामने की फायरिंग
विज्ञापन
बरेली। आनंद आश्रम के पास होटल चलाने वाले मां-बेटे के साथ मारपीट कर हवाई फायरिंग की गई। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने इन लोगों से कुछ कर्ज लिया था, जिसे लौटा भी दिया। इसके बाद भी ये लोग ब्याज बकाया बताकर उनके पीछे पड़े हैं।
जगतपुर के दिनेश गुप्ता व उनके परिजन आनंद आश्रम के पास होटल (चाय-नाश्ते की दुकान) चलाते हैं। उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार को कटरा चांद खां निवासी यश गुप्ता व उसके तीन साथी होटल पर आए और उनके भतीजे राज गुप्ता से झगड़ने लगे। बाद में कहासुनी कर उनके होटल का वीडियो बनाने लगे। मना करने पर मारपीट की। इसमें यश का मोबाइल गिर गया, फिर वह वहां से चला गया।
15 मिनट बाद काले रंग की कार से ये लोग दोबारा आए। दिनेश और उनकी मां कलावती से मारपीट की, फिर दो राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस ने यश को हिरासत में ले लिया है। उसके तीन साथियों पर भी रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
कर्ज चुकता कर दिया, और मांग रहे थे 15 हजार
दिनेश ने बताया कि उनके भतीजे राज ने यश से 20 हजार रुपये लिए थे। इसमें से 15 हजार चुका दिए। ज्यादा टोका तो राज ने पांच हजार रुपये के लिए अपना 12 हजार का मोबाइल यश को दे दिया। सब हिसाब होने के बाद भी आरोपी ब्याज के 15 हजार रुपये और मांग रहे थे। उनका इरादा राज या उन्हें गाड़ी में डालकर ले जाने का था, पर वे बच गए।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, धरपकड़ जारी
दोपहर में विकास भवन के पास मारपीट और फायरिंग से दहशत फैल गई। घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग हासिल कर पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय हो गई है। कोतवाल हिमांशु निगम ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा जाएगा।