फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Money laundering case filed against former municipal president Shehla Tahir

UP News: बरेली के नवाबगंज की पूर्व पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने दर्ज किया केस

Wed, 23 Oct 2024 06:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ / बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ / बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 06:52 AM IST
सार

बरेली के नवाबगंज की पूर्व पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। जानिए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Money laundering case filed against former municipal president Shehla Tahir
शहला ताहिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की नवाबगंज नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शहला ताहिर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन पर चेयरमैन रहने के दौरान 10.14 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन का आरोप लगा था।

विज्ञापन


शासन ने उन्हें बर्खास्त कर मामले की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) को सौंपी थी। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने ईओडब्ल्यू की एफआईआर के आधार पर शहला ताहिर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। उन्हें जल्द ही नोटिस देकर दस्तावेजों के साथ पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी है। शहला के खिलाफ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के भाई नीरेंद्र सिंह राठौर ने शिकायत की थी।

विज्ञापन

शिवपाल यादव की करीबी हैं शहला 
बता दें कि सपा नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव की करीबियों में शुमार शहला ताहिर और भाजपा नेता रविंद्र सिंह राठौर के बीच पुरानी अदावत रही है। शहला ने सपा सरकार में रविंद्र पर एक दिन में 32 मुकदमे दर्ज कराए थे। भाजपा की सरकार आने पर शहला की घेराबंदी शुरू की गई और शासन में इसकी शिकायत वर्ष 2021 में हुई थी। इसके बाद मई 2022 में शहला को पालिका अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed