फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mockdrill : vantilator not worked

मॉकड्रिल : वेंटिलेटर का संचालन नहीं कर सका स्टाफ

Sat, 28 Aug 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mockdrill : vantilator not worked
बरेली। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित मिलने पर इलाज समेत अन्य व्यवस्थाएं परखने के लिए शुक्रवार को मॉकड्रिल हुई। तीन सौ बेड कोविड चिकित्सालय में मॉकड्रिल सफल रही मगर जब अफसरों ने स्टाफ से वेंटिलेटर संचालित करने को कहा तो उनके हाथ पांव फूल गए। वेंटिलेटर संचालन की कोशिश की मगर वह शुरू नहीं हो सका। जिसके बाद अन्य स्टाफ ने दूसरा वेंटिलेटर चलाकर दिखाया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे तीन सौ बेड कोविड चिकित्सालय में मॉकड्रिल शुरू हुई। एंबुलेंस एक संक्रमित बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल का स्टाफ उसे एंबुलेंस से स्ट्रेचर के जरिए इमरजेंसी तक ले गया। जहां बच्ची के तापमान, ऑक्सीजन लेवल आदि जांच की गई। इसके बाद उसे वार्ड में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह समेत अन्य अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे। इसके बाद सभी आईसीयू में पहुंचे। वहां पर वेंटिलेटर का संचालन करने का आदेश अधिकारी ने दिया तो स्टाफ घबरा गया। उससे वेंटिलेटर का संचालन ही नहीं हो सका। मौजूद अन्य स्टाफ ने विद्युत कनेक्शन या अन्य कोई तकनीकी होने की बात कही और फिर दूसरा वेंटिलेटर चलाकर दिखाया। अधिकारी ने स्टाफ को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed