फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mockdrill: City immersed in darkness for 10 minutes

मॉकड्रिल : 10 मिनट अंधेरे में डूबा रहा शहर

Sat, 24 Jan 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mockdrill: City immersed in darkness for 10 minutes
गूंजती रही सायरन की आवाज और धमाकों का शोर
विज्ञापन

बरेली। आतंकी हमले, युद्ध आदि के खतरों के मद्देनजर शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शहर में मॉकड्रिल हुई। शाम छह बजे पूरा शहर 10 मिनट के लिए अंधेरे में डूब गया। इस दौरान सायरन की आवाज और धमाकों का शोर गूंजता रहा।
शाम छह बजे जजी, कलक्ट्रेट समेत सभी सरकारी कार्यालय, बाजार, रिहायशी इलाके और प्रमुख चौराहे अंधेरे में डूब गए। कलक्ट्रेट परिसर में पूर्वाभ्यास किया गया। लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश दिए गए। मोबाइल फ्लैश, टॉर्च, माचिस के इस्तेमाल पर भी नजर रखी गई। प्रमुख चौराहों पर यातायात रोककर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रमुख स्थानों, सैन्य ठिकानों का माहौल युद्ध जैसी आपात स्थिति में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान दुश्मन देश का हवाई हमला होने की दशा में पलटवार और राहत व बचाव कार्य की क्षमताओं को परखा गया। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि मॉकड्रिल पूरी तरह सफल रही। इस मौके पर वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, डीसी नागरिक सुरक्षा राकेश मिश्रा, डिवीजनल वार्डन शिवलेश पांडेय, संजय अग्रवाल, संजय पाठक, दिनेश कुमार सिंह समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed