फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mock drill: When police and rioters came face to face

मॉक ड्रिल : जब आमने-सामने आ गए पुलिस और दंगाई

Sun, 24 Apr 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mock drill: When police and rioters came face to face
दंगा नियंत्रण ड्रिल में पुलिस पर पथराव करते दंगाई अभ्यास करते पुलिस कर्मी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में रविवार को दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण के समय बरती जाने वाली सावधानियों और शांति व्यवस्था कायम करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

त्योहारों पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस द्वारा विभिन्न शस्त्रों व दंगा नियंत्रण उपकरणों का परीक्षण किया। पुलिस लाइन में दंगाइयों और पुलिस की दो टोलियां बनाई गईं। पुलिस बल को आंसू गैस, पैलेट गन, रबर बुलेट गन, एंटी रायट गन आदि उपकरण देकर मैदान में उतारा गया। दूसरी तरफ दंगाई रहे। विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियंत्रण के लिए अमल में लाए जाने वाले विधिक प्रावधानों व तकनीक का क्रमवार अभ्यास कराया।
विज्ञापन

इस बीच भीड़ को तितर-बितर करने, दमकल यूनिट की गाड़ी से पानी की बौछार, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों को दंगाइयों, बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड और टीयर स्मोक सेल के प्रयोग में बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया। इस बीच एसपी के निर्देशों के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि किसी भी शांति व्यवस्था ड्यूटी में शांतिभंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, जिसके लिए मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगा नियंत्रण ड्रिल में पुलिस दंगाई पर गोली वलाने का  अभ्यास करते पुलिस कर्मी । संवाद

दंगा नियंत्रण ड्रिल में पुलिस दंगाई पर गोली वलाने का अभ्यास करते पुलिस कर्मी । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed