फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mistake in making the helipad for the Prime Minister election rally investigation started against Engineer

Bareilly News: प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए हेलीपैड बनाने में हुई थी चूक, एक्सईएन के खिलाफ जांच शुरू

Tue, 02 Jul 2024 10:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Jul 2024 10:00 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के दौरान आंवला में पीएम मोदी की जनसभा हुई थी। जनसभा के लिए आलमपुर जाफराबाद में हेलीपैड बनाया गया था। हेलीपैड बनवाने में चूक हुई थी। इस प्रकरण में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
mistake in making the helipad for the Prime Minister election rally investigation started against Engineer
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

बरेली के आंवला में प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए हेलीपैड बनाने में चूक प्रकरण में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। प्रकरण में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ही शिकायतकर्ता हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग व शासन को मामले में पत्र लिखा था। इस मामले में शासन ने सुस्पष्ट आख्या संस्तुति सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा आलमपुर जाफराबाद में होने की जानकारी प्रशासन को 21 अप्रैल को मिली थी। इसी दिन जिलाधिकारी व तत्कालीन एसएसपी सुशील घुले ने मौके का निरीक्षण किया था। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल को मौके पर ही हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए गए थे। 
विज्ञापन


देरी से और धीमी गति से हुआ था काम 
इस प्रकरण में जिलाधिकारी की ओर से की गई शिकायत में बताया गया कि राजीव को स्पष्ट रूप से बताया गया था कि इसका खर्च सरकार उठाएगी। इसलिए वह प्रधानमंत्री के आगमन के लिए सुरक्षा की दृष्टि व मानकों के अनुरूप हेलीपैड का काम 22 अप्रैल तक पूरा कर लें। इसके बाद एसपीजी 23 अप्रैल को हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग कराएगी। इसके बाद भी निर्देशों को गंभीरता से नहीं लेकर काम देरी से शुरू किया और धीमी गति से हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी बीडीए के उपाध्यक्ष और कानून व्यवस्था के लिए नामित नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी के बार-बार कहने पर भी बातों को अनसुना किया गया। हेलीपैड के निर्माण और सुरक्षा संबंधी बैरिकेडिंग का काम 23 अप्रैल की शाम तक पूरा नहीं हो सका। 

इस प्रकरण में पत्राचार का सिलसिला चल रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता अभिनेश कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया जा चुका है। इसमें शासन के अनु सचिव शिव कुमार ने प्रमुख अभियंता और विभागाध्यक्ष पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर कहा है कि मामले में जांच कराकर सुस्पष्ट आख्या संस्तुति सहित शासन को एक पक्ष में उपलब्ध कराएं।

अधिकारियों ने मौके पर रहकर बनवाया हेलीपैड, तब हुई ट्रायल लैंडिंग
जिलाधिकारी की ओर से शासन को भेजे गए शिकायती पत्र में यह भी बताया गया तय समय में काम पूरा न होने पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं ने जनसभा कार्यक्रम के लिए बनाए जा रहे हेलीपैड और बेरिकेडिंग का काम मौके पर मौजूद रहकर कराया। 23 अप्रैल को शाम चार से पांच बजे के बीच हेलीपैड पर ट्रायल लैंडिंग हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed