फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   missing person murdor

चार दिन से लापता युवक की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंका, चचेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

Mon, 08 Feb 2021 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
missing person murdor
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
चार दिन से लापता बडौरा गांव के एक युवक का फावड़े से कई प्रहार करके कत्ल कर दिया गया। पड़ोस के सुकटिया गांव के एक खेत में उसका शव मिला। वह चार फरवरी को गुरुग्राम से सीधे रुद्रपुर (उत्तराखंड) में अपने चाचा के यहां पहुंचने के बाद यहां के लिए रवाना हुआ था, मगर पहुंचा नहीं। शक के आधार उसके चचेरे भाई को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पिता की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट भी लिख ली गई है।
विज्ञापन


बडौरा गांव के चौधरी लाल सिंह का दूसरे नंबर का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह उर्फ अभि गुरुग्राम के एक मॉल में नौकरी करता था। दो साल बाद उसने घर आने के लिए छुट्टी ली थी, 16 फरवरी को बहन की शादी की उसे तैयारी करना थी। गुरुग्राम से वह सीधे चार फरवरी की शाम अपने चाचा सुखबीर के घर रुद्रपुर पहुंचा। इस बात की जानकारी अभिषेक ने फोन पर अपने पिता को शाम छह बजे दी और बताया कि चचेरे भाई सौरभ के साथ गांव आ रहा है। लेकिन वह उस रात घर नहीं पहुंचा। एक दिन पहले शनिवार को सौरभ बडौरा गांव पहुंचा तो भी अभिषेक उसके साथ नहीं था। उसने अभिषेक के बारे जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई। इससे परिजन को शक हुआ तो उन्होंने अभिषेक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस बीच रविवार को दोपहर बाद अभिषेक का शव सुकटिया गांव में धर्मवीर के गन्ने के खेत में देखा। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ मीरगंज रामानंद राय भी मौके पर आ गए। छानबीन के दौरान शव से सौ मीटर दूरी पर शराब व नमकीन के खाली पाउच व पानी की भरी बोतल मिलीं। पास में नहर के पास खून से सना फावड़ा भी मिला। अभिषेक के चेेहरे पर इतने प्रहार किए गए थे कि उसका चेहरा पहचाना न जा सके। पहचान मिटाने के लिए उसके कपड़े भी जलाए गए, जो अधजली हालत में मिले। बाएं हाथ की कलाई पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शक के दायरे में आए सौरभ से पुलिस ने पूछताछ की तो वह पुलिस को संतुष्ट नहीं कर पाया। इस पर पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने पुलिस के सामने सौरभ पर ही उनके बेटे की हत्या करने का शक जताया। फिर देर शाम सौरभ के खिलाफ तहरीर दे दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसमें कहा है कि चार फरवरी की रात को सौरभ बाइक से उनके पुत्र को गांव के लिए लेकर चला था। उसने बेटे को अपने साथ शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या कर कपडे़ पास के खेत में जला दिए। पिता का कहना है कि अभिषेक गुरुग्राम से काफी पैसे लेकर आया था, जो अब नहीं मिले।


रो-रोकर मां व बहन का बुरा हाल
बहन प्रियंका की शादी की तैयारियों को लेकर अभिषेक रोजाना एक घंटे मां व बहन से बात करता था। उसका शव मिलने की खबर मिलने के बाद वे दोनों अपने को रोक नहीं पाईं और तुरंत मौके पर पहुंच गईं। भाई की लाश को देखकर प्रियंका गश खाकर गिर पड़ी, मां अर्चना भी दहाडे़ मारकर रो रही थी। इस बीच लाश मिलने के बाद आसपास के गांव के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। हत्याकांड की कुछ कड़िया मिल रही हैं, जल्द इसका खुलासा होगा। -पंकज पंत, इंस्पेक्टर बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed