{"_id":"647aff6f43c57de4950eb686","slug":"misdeeds-the-married-woman-by-relatives-for-not-giving-luxury-car-in-dowry-2023-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए दरिंदगी: लग्जरी कार न लाने पर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने सिगरेट से दागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए दरिंदगी: लग्जरी कार न लाने पर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने सिगरेट से दागा
Sat, 03 Jun 2023 04:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Jun 2023 04:33 PM IST
सार
बरेली में एक विवाहिता के साथ तीन रिश्तेदारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि पति और ससुराल वालों की शह पर उसके साथ दरिंदगी गई है। ससुराल वाले दहेज में लग्जरी कार मांग रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ ससुराल वालों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। दहेज में लग्जरी कार न मिलने पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे सिगरेट से दागा गया। पीड़ित विवाहिता ने इज्जतनगर थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की तो आईजी के निर्देश पर आरोपी पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
'दगाबाज' सहेली: धर्मांतरण का विरोध करने पर छात्रा से घिनौना काम, जुल्म यादकर सिहर उठी पीड़ित, कहा- कमरे में...
विज्ञापन
विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 2019 में हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद कई सपने लेकर विवाहिता ससुराल आई, लेकिन दहेज लोभी ससुराल वालों ने उसके सारे सपने चकनाचूर कर दिए। आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज में लग्जरी कार की मांग कर रहे थे। इसके लिए लगातार उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन
तीन रिश्तेदारों ने किया दुष्कर्म
मासूम बेटे और परिवार बिगड़ने की वजह से महिला यह बर्दाश्त करती रही। आरोप है कि 19 मई को तीन सगे रिश्तेदारों ने रात में उसके घर में घुसकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया। पति और ससुराल वालों की शह पर उसके साथ दरिंदगी की गई। विरोध करने पर सिगरेट से दागा गया। जब जुल्म की इंतहा हो गई तो पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।थाना पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित विवाहिता ने आईजी से गुहार लगाई। आईजी के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता के आरोपी पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर रही है।