{"_id":"5fd1d19d8ebc3e41a325bbaa","slug":"miscreants-in-police-uniform-looted-a-family-coming-home-from-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: खाकी वर्दी में बदमाशों ने की लूटपाट, पहले कीलें डालकर कार को किया पंक्चर, फिर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: खाकी वर्दी में बदमाशों ने की लूटपाट, पहले कीलें डालकर कार को किया पंक्चर, फिर बोला हमला
Thu, 10 Dec 2020 01:13 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं जिले के कछला-उझानी मार्ग पर बदमाशों ने सड़क पर कीलें डालकर एक कार सवार परिवार को लूट लिया। परिवार एटा के मिरहची से दावत खाकर देर रात बिल्सी लौट रहा था। रास्ते में कीलों के कारण कार पंक्चर हो गई।
विज्ञापन
ड्राइवर स्टेपनी बदल रहा था। उसी समय बदमाशों ने धावा बोल दिया और नकदी समेत हजारों रुपये का सामान लूट लिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बिल्सी के मोहल्ला नंबर दो निवासी आदित्य मोहन माहेश्वरी पुत्र सुरेंद्र मोहन माहेश्वरी मंगलवार रात परिवार के साथ एटा के मिरहची से दावत खाकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
कार ड्राइवर राजीव चला रहा था। कार में आदित्य के अलावा पत्नी प्राची, सास रेनू माहेश्वरी और पड़ोसी हर्षित बैठा था। रात 9:30 बजे दहेमू की पुलिया के नजदीक कार का पहिया पंक्चर हो गया। आदित्य और ड्राइवर राजीव कार से नीचे उतरे। वे स्टेपनी बदलने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान चार बदमाश झाड़ियों से निकलकर आ गए। सभी खाकी वर्दी में थे। उन्होंने आदित्य समेत सभी लोगों को बंदूक दिखाकर उनके पांच मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने प्राची और रेनू से सोने के जेवरात सहित 10 हजार रुपये लूट लिए। परिजनों के मुताबिक बदमाश उनसे लगभग दो से ढाई लाख का माल लूटकर ले गए।
कार सवार बिल्सी कस्बे के हैं। वह मंगलवार रात मिरहची से दावत खाकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की है। तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अगली कार्रवाई होगी।
-ओमकार सिंह, इंस्पेक्टर उझानी