फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mira 's network spread all over the place

सभी जगह फैला है मीरा का नेटवर्क

Mon, 04 Jul 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 04 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश दोनों सरकार की डूडा, डीआरडीए तथा प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना में महिलाओं को ऋण दिलाने के नाम पर ठगी का नेट वर्क  जिले भर में संचालित है। निचले स्तर पर गरीब महिलाओं को मोहल्लों में ऋण दिलाने के नाम पर सुविधा शुल्क के नाम पर रिश्वत ली जाती है।
विज्ञापन

कुछ महिलाओं को तो किसी न किसी तरह ऋण मिल जाता है लेकिन अधिकांश महिलाएं  ठगी की शिकार हो रही हैं। इतना ही नहीं यह कहकर गुमराह किया जाता है कि कुछ किश्त अदा करनी होंगी, बाद में बाकी की किश्तें सरकार की ओर से माफ कर दी जाएगी। इस तरह गुमराह करने ले बैंकों की बकाया राशि भी बढ़ती जा रही है। जिसका खुलासा अमर उजाला ने पांच जून के अंक में किया था। उसी के बाद एसएसपी से जांच बैठाई थी, कई ठग महिलाओं के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए थे। उनके आधार पर आधा दर्जन और ठग महिलाओं को पकड़े जाने के संकेत मिले हैं। डूडा में महिला समूह बनाकर महिलाओं को रोजगार के लिए कर्जा दिलाने की व्यवस्था है। इसमें डूडा का स्टाफ भी महिला दलालों से मिला हुआ है, यह खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। महिला ठग के साथ-साथ डूडा लिपिक तथा अन्य स्टाफ पर भी पुलिस नजर रख रही है। पुलिस का मानना है कि महिला दलालों के पास ढेर सारे फार्म तथा अन्य प्रपत्र हैं जो कि डूडा स्टाफ की मिली से मिले थे। ये दलाल  डीआरडीए में महिला समूह गठन और उसके बाद उनको ग्रामीण रोजगार के लिए चलाई गई योजना में यह सक्रिय हैं। जो कि ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं को ठग रहीं हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में भी बैंक शाखा स्टाफ की मिली भगत से गरीब महिलाओं को ठगा जा रहा है। इसमें 10 फीसदी रकम दलाली ली जाती है। साथ में यह आश्वस्त किया जाता है कि 80 हजार रुपये तक का कर्जा माफ भी हो सकता है।  महिला ठग यह तर्क दे रहीं हैं कि इस योजना में दिए जाने वाला ऋण इंश्योरड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इन मोहल्लों में है नेटवर्क
नवादा शेखान, जोगी नवादा, कटरा चांद खां, किला, रबड़ी टोला, रोहली टोला, काजी टोला, सूफी टोला, बाकरगंज, बुखारपुरा, किला, भूड़, साहूकारा, संजयनगर, सुभाषनगर, करगैना, बानखाना, कोहाड़ापीर, हार्टमैन, परतापुर चौधरी, फरीदापुर चौधरी आदि।

‘रिपोर्ट दर्ज हो गई है, नामजद महिला अभिुक्तों की तलाश की जा रही है। दोषी महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। गरीब महिलाओं को ठगने वाली महिलाओं को बख्शा नहीं जाएगा।’ मोहम्मद कासिम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed