फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minor girlfriend was murdered for failing to get an abortion

गर्भपात कराने में नाकाम रहने पर की थी नाबालिग प्रेमिका की हत्या

Tue, 28 Sep 2021 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Minor girlfriend was murdered for failing to get an abortion
प्रतीकात्मक ।

करीब एक साल से गांव के ही युवक से थे किशोरी के संबंध
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमे में बढ़ाई दुष्कर्म की धारा

देवरनिया। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की हत्या उसके प्रेमी भगवत सरन ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि किशोरी के गर्भवती हो जाने पर वह उसका गर्भपात कराने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इसमें नाकाम हुआ तो बदनामी के डर से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।
बता दें कि 19 सितंबर की रात 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई थी। अगले दिन सुबह करीब पांच बजे उसका शव घर से कुछ दूर खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। साथ ही पता चला कि वह छह महीने की गर्भवती थी। परिवार वालों ने घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई तो पुलिस ने अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि किशोरी के गांव में ही रहने वाले भगवत सरन से संबंध थे। घटना के बाद से ही वह फरार था। रविवार रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान भगवत ने बताया कि साल भर से किशोरी से उसके संबंध थे। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। उसने तीन बार किशोरी को गर्भपात की दवाई लाकर खिलाई लेकिन नाकाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर 19 सितंबर की रात मिलने के बहाने उसने किशोरी को घर से बाहर बुलाया और रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। उसे डर था कि किशोरी के गर्भवती होने का खुलासा होने पर समाज में उसकी बदनामी होगी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी का टुकड़ा बरामद कर लिया गया है। साथ ही मुकदमे में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed