फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister from Faridpur and Amla MP flagged off Lal Phatak bridge on the spot

Bareilly News: फरीदपुर से मंत्री तो मौके पर आंवला सांसद ने लाल फाटक पुल को दिखाई हरी झंडी

Sun, 02 Apr 2023 06:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 02 Apr 2023 06:44 AM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने बरेली जिले को 26275 करोड़ की 36 परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 96 करोड़ की लागत से बना लाल फाटक पुल भी शामिल रहा। 

विज्ञापन
Minister from Faridpur and Amla MP flagged off Lal Phatak bridge on the spot
लाल फाटक का हुआ लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार का दिन बरेली जिले के लिए खास रहा। फरीदपुर के सीएएस इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित समारोह में लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने 26275 करोड़ की 36 परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 96 करोड़ की लागत से बना लाल फाटक पुल भी शामिल रहा। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप भला कैसे पीछे रहते। वह पुल की दूसरी लेन का उद्घाटन करने मौके पर ही पहुंच गए। वहां उन्होंने हरी झंडी दिखाई। इससे पहले भी वे दिसंबर 2022 में आधी रात को लाल फाटक पुल की पहली लेन को हरी झंडी दिखा चुके हैं। एक ही पुल के तीन-तीन बार लोकार्पण और नेताओं में मची श्रेय लेने की होड़ से शहरवासी भी आश्चर्यचकित हैं।
विज्ञापन

बुखारा रोड पर ओवरब्रिज बनने से शहर में कम होगा यातायात का दबाव

मंत्री जितिन प्रसाद ने फरीदपुर-बुखारा मार्ग पर पितांबरपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर 51.37 करोड़ रुपये की लागत से 620.65 मीटर टू लेन ओवरब्रिज का भी शिलान्यास किया। इस पुल के तैयार हो जाने से शहर में यातायात का दबाव कम होगा। लखनऊ की ओर से आने वाले वाहन शहर में घुसे बिना फरीदपुर-बुखारा होकर बदायूं की ओर जा सकेंगे। मंत्री ने 11 माह में इस पुल का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद

सांसद संतोष गंगवार, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, नवाबगंज विधायक एमपी आर्या, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, निवर्तमान मेयर उमेश गौतम मौजूद रहे।

गुणवत्ता में खेल किया तो होगी कार्रवाई

मंत्री जितिन प्रसाद ने एक-एक रुपये का सदुपयोग कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। कम गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने समय से काम पूरा कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed