फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister Bhupendra Chaudhary called the Cockroach Janata Party a negative agenda and targeted the opposition

Bareilly News: मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' को बताया नकारात्मक एजेंडा, विपक्ष पर साधा निशाना

Sat, 30 May 2026 03:31 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 30 May 2026 03:31 PM IST
सार

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र चौधरी शनिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा की। इस दौरान पत्रकार वार्ता में भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधा। एक सवाल के जवाब में कॉकरोच जनता पार्टी को नकारात्मक एजेंडा बताया। 

विज्ञापन
Minister Bhupendra Chaudhary called the Cockroach Janata Party a negative agenda and targeted the opposition
मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने की विभागीय समीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को बरेली के सर्किट हाउस में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जनकल्याणकारी और स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति पर अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बरेली मंडल के संयुक्त आयुक्त उद्योग और सभी जिलों के उपायुक्त उद्योग उपस्थित रहे। मंत्री ने युवाओं को रोजगार सृजक बनाने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं की प्रतिभा को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। सरकार उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। नीट पेपर लीक मामले पर भूपेंद्र चौधरी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीबीआई मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन


विपक्ष पर साधा निशाना
'कॉकरोच जनता पार्टी' के सवाल पर मंत्री ने इसे नकारात्मक एजेंडा बताया। उन्होंने कहा कि यह लोगों को गुमराह करने का प्रयास है। देश की जनता सजग है और ऐसी राजनीति करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने विकास यात्रा को तेजी से आगे बढ़ाया है, जिससे विपक्ष हताश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed