फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mining mafia arrested for attacking on MLA Yogesh Verma

विधायक पर हमला करने वाला खनन माफिया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Fri, 17 May 2019 12:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mining mafia arrested for attacking on MLA Yogesh Verma
आरोपी प्रेम वर्मा - फोटो : अमर उजाला

सदर विधायक योगेश वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में करीब डेढ़ महीने से फरार चल रहे खनन माफिया प्रेम वर्मा को सदर कोतवाली पुलिस बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


होली के दिन 21 मार्च को सदर विधायक योगेश वर्मा अपने गनर और भाई के साथ रंग खेलकर बाइक से लौट रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, गुरुनानक नहर पुलिया के पास कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और गाली गलौज करते हुए गोली चला दी थी। गोली पैर में लगने से विधायक योगेश वर्मा घायल हो गए थे। आईजी लखनऊ परिक्षेत्र एसके भगत ने भी लखीमपुर पहुंचकर विधायक से पूरी घटना की जानकारी ली थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने विधायक के भाई सिद्धेश वर्मा की तहरीर पर सदर कोतवाली के गांव इलायचीपुरवा निवासी खनन माफिया प्रेम वर्मा, रामापुर निवासी नसीम और गढ़ी रोड निवासी पिंकी सक्सेना के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पिंकी और नसीम को पुलिस जेल भेज चुकी है। प्रेम पुलिस की पकड़ से दूर था। प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस अड्डे के पास से आरोपी प्रेम वर्मा को दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed