फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   miletry

जाट रेजीमेंट में लगेगा सेना भर्ती मेला

Fri, 24 Apr 2015 02:03 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 24 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
जाट रेजीमेंट सेंटर में बदायूं, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, संभल और लखीमपुर खीरी छह जिलों के युवकों के लिए भर्ती मेला लगने जा रहा है। सात मई से 16 मई तक लगने वाले इस मेले में सैनिक जीडी, सैनिक र्क्लक/स्टोर कीपर, सैनिक तकनीकि एवं सैनिक ट्रेडमैन श्रेणियों के लिए भर्ती होगी। इनके लिए अभ्यर्थियों की उम्र साढ़े सत्रह साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए। इनके अलावा इंडियन गोरखा (आईडीजी) और सिख अभ्यर्थियों के लिए भी (नर्सिंग सहायक को छोड़कर) सभी ट्रेडों में भर्ती होगी और इसमें सेना भर्ती दफ्तर बरेली के अंतर्गत आने वाले सभी जिले सीतापुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, बहराइच, श्रीवस्ती, बलरामपुर, बदायूं, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, संभल और लखीमपुर खीरी के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी डीएससी में भर्ती का आयोजन किया गया है। युवकों के दलालों से बचाने के लिए भर्ती स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने भी सीसीटीवी कैमरों का इंतजाम किया है। सेना की इंटेलीजेंस को भी सतर्क कर दिया गया है। बरेली की तरफ आने वाली सड़कों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर होर्डिंग लगाकर युवकों को दलालों के बचने के लिए आगाह किया जाएगा। दलालों के साथ संपर्क पाए जाने पर उम्मीदवारी भी रद्द की जा सकती है।  
विज्ञापन

 


जिला                                              भर्ती की तिथि
विज्ञापन

शाहजहांपुर                                       7 मई 2015
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली (तहसील बरेली, फरीदपुर और बहेड़ी)    8 मई 2015
बरेली (तहसील नबावगंज, आंवला, मीरगंज)   9 मई  2015
बदायूं (तहसील बदायूं और बिसौली)            10 मई 2015
आईडीजी और सिख अभ्यर्थी (सीतापुर, हरदोई
फर्रुखाबाद, बहराइच, श्रीवस्ती, बलरामपुर)      10 मई 2015
बदायूं (तहसील सहसवान, बिल्सी, दातागंज)   11 मई 2015
पीलीभीत                                         12 मई 2015
संभल और लखीमपुर खीरी (केवल सैनिक
ट्रेडमैन श्रेणी)                                     12 मई 2015
संभल                                             13 मई 2015
लखीमपुर खीरी                                    14 मई 2015
डीएससी                                           14 मई 2015
अप्टिट्यूड टेस्ट ट्रेडमैन                             15 मई 2015
सभी ट्रेड की लिखित परीक्षा (नर्सिंग सहायक
को छोड़कर)                                       26 जुलाई 2015


सुबह चार बजे पहुंचना होगा भरतौल
सेना भर्ती में भाग लेने वाले युवकों को सुबह चार बजे भरतौल फाइरिंग रेंज पहुंचना होगा। आवेदक अपने साथ तीन पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक, जाति, निवास,चरित्र  और विवाहित और अविवाहित होने का प्रमाण पत्र दो-दो प्रतियों में लेकर पहुंचे। सभी दस्तावेज तीन-तीन प्रतियों में हों।


नकली दस्तावेज वाले पुलिस के हवाले होंगे
भर्ती निदेशक राजीव दीक्षित का कहना है कि नकली दस्तावेज पकड़े जाने पर युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई होगी। शारीरिक जांच के लिए आने से पहले सिविल से अपनी चिकित्सा जांच करा लें। कान एवं दांत साफ कराकर आएं।  

कमिश्नर ने अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी
बरेली। कमिश्नर प्रमांशु यादव एवं डीआईजी आरकेएस राठौर ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक कर सेना भर्ती के लिए जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी। कर्नल राजीव कुमार दीक्षित, निदेशक भर्ती ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 10-10 हजार अभ्यर्थियों के आने की संभावना है। अभ्यर्थियों को भरतौल में इकट्ठा कर टोकन दिए जाएंगे तथा दौड़ और अन्य परीक्षा जाट रेजिमेंट सेंटर पर होगी।

भीड़ को व्यवस्थित करने को बैरिकेडिंग  पीडब्ल्यूडी कराएगी। नगर निगम मोबाइल टायलेट और पानी के टैंकर जगह-जगह लगवाएगा। स्वास्थ्य विभाग  एंबुलेंस तथा पुलिस फ ायर वाहन देगी। बिजली जाने पर वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी। ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने तथा अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था होगी। गर्मी को देखते हुए खान-पान की वस्तुओं की भी चेकिंग की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी गौरव दयाल, एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव सहित नगर निगम, वन, शिक्षा, विद्युत, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सेना भर्ती के लिए एडीएम (सिटी) आलोक कुमार को समन्वय अधिकारी बनाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed