फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mega block from 17 to 19 August, route change of 10 trains

Bareilly News: 17 से 19 अगस्त तक मेगा ब्लॉक, 10 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

Thu, 14 Aug 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Mega block from 17 to 19 August, route change of 10 trains
बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर लगातार चार दिन अवकाश के कारण काफी संख्या में लोगों ने यात्रा की योजना बना ली है। लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। इस बीच रेल लाइनों की मरम्मत और ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली के काम पूरे करने के लिए रेलवे 17 से 19 अगस्त के बीच गोरखपुर-गोंडा रेल खंड में मेगा ब्लॉक लेगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि मेगा ब्लॉक की वजह से बरेली से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। तीन गाड़ियों को चार घंटे तक देरी से चलाया जाएगा और छह ट्रेनों के ठहराव स्टेशनों में बदलाव किया गया है। संवाद
विज्ञापन


------------
इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
ब्लॉक के कारण 17 अगस्त को 15655 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, 18 अगस्त को 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, 18 और 19 अगस्त को 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली और 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन का संचालन परिवर्तित मार्ग गोरखपुर, बढ़नी, गोंडा के रास्ते किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
चार घंटे तक देरी से चलाई जाएंगी यह गाड़ियां
ब्लॉक के बीच 18 अगस्त को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 05577 सहरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन और 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस चार घंटे तक देरी से चलाई जाएगी।

-------
इन ट्रेनों का बभनान व गौर स्टेशन पर ठहराव नहीं
17 अगस्त को 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस के अलावा 18 अगस्त को 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, 15556-57 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस का बभनान स्टेशन व 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस का गौर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed