{"_id":"5a5a6c904f1c1ba53f8b4b82","slug":"mayors-inspection-40-roads-in-cbganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर का निरीक्षण, सीबीगंज में बनेंगी 40 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर का निरीक्षण, सीबीगंज में बनेंगी 40 सड़कें
बरेली
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की सीमा में 43 गांव हैं, लेकिन विकास कार्यों को लेकर ये हमेशा ही पिछड़ जाते हैं। इसको देखते हुए शनिवार को मेयर उमेश गौतम शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार के साथ सीबीगंज पहुंचे। बीएल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में चौपाल लगाकर पार्षदों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों के प्रस्ताव स्वीकार किए। इसके बाद कई गांवों में भ्रमण कर करीब 40 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी।
मध्याह्न करीब 12 बजे मेयर और विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व क्षेत्रीय पार्षदों के साथ बैठक की। वहां सड़कों की समस्याएं सामने आईं तो नगर निगम से निर्माण विभाग की टीम को बुला लिया। महेशपुर गांव में नगर निगम के तालाब पर कब्जे की बात सामने आई तो एसपी सिटी से बातकर कब्जा हटवाने को कहा और नगर निगम की ओर से थाना सीबीगंज को भी प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद महापौर ने सीबीगंज कस्बे के स्लीपर रोड, खलीलपुर रोड, पस्तौर, जौहरपुर आदि में भ्रमण कर गंदगी और अतिक्रमण की समस्याओं का जायजा लिया। नगर निगम द्वारा छोटे बाजारों में बनाई गई दुकानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान शहर विधायक डॉॅ. अरुण कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कुमार, भाजपा के शाहजहांपुर प्रभारी पूरनलाल लोधी, राजेश गुप्ता, ज्ञानप्रकाश लोधी, यशपाल सिंह, शिवलोचन उपाध्याय, पार्षद धर्म वीर साहू, सुखदीप कश्यप, नत्थू लाल राठौर, नंदलाल लोधी, जेपी यादव, हरीश गुप्ता, आयुष सक्सेना, रंजीत वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। इस दौरान करीब 40 सड़कों के निर्माण को लेकर उन्होंने निर्माण विभाग की टीम से तत्काल एस्टीमेट बनाकर उनका निर्माण कराने का प्रस्ताव बनाने को कहा।