फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mayawati's birthday cake cut in each constituency

हर विधानसभा क्षेत्र में कटा मायावती का बर्थडे केक

Mon, 16 Jan 2017 12:11 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 16 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
रविवार को बसपा ने नौ विधानसभा क्षेत्रों में केट काट कर पार्टी सुप्रीमो का जन्म दिन मनाया। आचार संहिता लागू होने से सभी आयोजन जिला प्रशासन की निगरानी में हुए। इस बार केक काटा गया लेकिन मिष्ठान वितरण नहीं हो पाया। सभी जगह लखनऊ से प्रसारित मायावती भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिला प्रशासन ने सभी बर्थडे कार्यक्रमों में पूरी निगरानी कराई। चुनाव आयोग निर्देशानुसार वीडियोग्राफी भी हुई।
विज्ञापन

 बसपा ने रविवार में बेहद सावधानी से बर्थडे कार्यक्रम किए। वक्ताओं ने पार्टी की उपलब्धियां गिनायी। कैंट विधान सभा में हुए कार्यक्रम मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर ने कहा कि नोटबंदी पर आम जनता और उद्यमी प्रभावित हुआ है। सपा के कार्यकाल में गुंडा-माफिया हावी रहे, अपनी नाकामी छिपाने के लिए बाप बेटे फैमिली ड्रामा कर रहे हैं। सागर ने आग्रह किया कि चुनाव में जनता इन पार्टियों को सबक सिखाए। शहर में जिलाध्यक्ष नरेंद्र सागर और फरीदपुर में मुख्य अतिथि अयोध्या प्रसाद गंगवार ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी और चुनाव में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर बीआर प्रसाद, वेद प्रकाश वाल्मीकि, जितेंद्र सागर, राजेंद्र गुप्ता, धर्मवीर राणा, पारस गुप्ता, विपुल राज, अनीस अहमद खां, सरदार बंता सिंह, अजय सागर, आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

नवाबगंज में अंबेडकर पार्क के पास हुए कार्यक्रम में बसपाइयों ने मायावती के दीर्घायु की कामना की और केक काटा। इस मौके पर दीनदयाल, जिला महासचिव सत्यपाल गौतम, प्रत्याशी वीरेंद्र गंगवार, सुम्मेर सिंह गौतम, राजवीर सिंह, अली अब्बास, पूर्व प्रमुख नरोत्तम दास गंगवार मुन्ना, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष हेतराम सागर, पवन शर्मा, हरीश सागर, भुवनेश गंगवार आदि मौजूद रहे।  मीरगंज के हुरहुरी में भी कार्यकर्ताओं ने सभा की और केक काटा। जोनल कोआर्डिनेटर रामदास कश्यप ने कहा कि बसपा पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी। सभा में विधायक सुल्तान बेग, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पाल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ओमकार कातिब, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदेशपाल सिंह, सुधीर शर्मा, सभासद नावेद खान, खान अफशन, चांद बाबू, जीशान खान, डॉ. नुसरतउल्ला खां, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे। आंवला में श्याम कुमार दिवाकर, प्रत्याशी अगम मौर्य, जिला प्रभारी मुकेश सागर, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष महावीर सागर आदि ने केक काटा। फरीदपुर में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, भाई चारा कमेटी के मंडल अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रेम किशोर आजाद, प्रमोद ,राजीव मोहन, श्याम लाल कश्यप आदि मौजूद रहे। भोजीपुरा में नई बाजार के मैदान में हुए कार्यक्रम में जोन कोआर्डिनेटर गंगाराम मौर्य, प्रत्याशी सुलेमान बेग, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामबाबू सागर, श्याम बाबू सागर ने केक काटा। हाफिजगंज में रहीस अहमद के निवास पर हुए कार्यक्रम में श्यामाचरन गंगवार, मखदूम अंसारी, सिराज अहमद आदि ने केक काटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बहेड़ी में ट्रक यूनियन रोड स्थित राइस मिल पर केक काटा गया। पूर्व मंत्री झम्मन लाल ने कहा कि बसपा के शासन में प्रशासन चुस्त रहता है।  इस मौके पर मनोहर लाल, डॉ. जयपाल सिंह, पीआर सागर, समीरउद्दीन खां, अनीस रजा खां, सतपाल गौतम, सुंदर लाल मौर्या, मनोज सागर, राजू समझदार, बादाम सिंह, पृथ्वी सिंह, राम औतार सिंह, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed