Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा बोले- दस लाख मुस्लिम लड़कियों को हिंदू लड़कों ने अपने जाल में फंसाया
दिल्ली कूच करने के एलान पर मंगलवार शाम सात बजे मौलाना तौकीर को घर में नजरबंद कर दिया गया था। घर के बाहर पुलिस और पीएसी का पहरा लगा दिया गया था। इस पर उन्होंने कहा कि संविधान खतरे में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में दिल्ली कूच के एलान के चलते नजरबंद किए गए इत्तेहाद-ए-मिल्लत-कौंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि दस लाख मुस्लिम लड़कियों को हिंदू लड़कों ने फंसाया है। हिंदू राष्ट्र की मांग करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि संघ का कहना है कि हिंदू राष्ट्र पहले से है, यदि ऐसा है तो फिर हिंदू राष्ट्र की मांग क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि इन पर कार्रवाई नहीं की गई तो खालिस्तान की तरह मुस्लिम राष्ट्र की मांग भी उठ सकती है।
नरेंद्र मोदी एक समुदाय के प्रधानमंत्री- मौलाना
आईएमसी प्रमुख ने कहा कि संविधान और तिरंगा खतरे में है। एक हाथ में तिरंगा और एक हाथ में संविधान लेकर इन काले अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन शुरू हो चुका है। मौलाना तौकीर ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। वह एक समुदाय के प्रधानमंत्री हैं। वह नहीं चाहते कि राष्ट्रपति को सच्चाई पता चले।
23 घंटे बाद तौकीर की नजरबंदी खत्म: मौलाना के समर्थकों ने पुलिस से की धक्कामुक्की, 72 घंटे के लिए थे नजरबंद
उन्होंने कहा कि दलितों, मुसलमानों, दबे- कुचलों को दबाया जा रहा है। विहिप, बजरंग दल जैसे संगठनों पर जब तक पाबंदी नहीं लगाई जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दिल्ली कूच को रद्द करने के पीछे किसी दबाव की बात से इन्कार करते हुए उन्होंने कहा कि वह देश के कानून का पालन करते हैं।
पुलिस ने किया था नजरबंद
दिल्ली कूच करने के एलान पर मंगलवार शाम सात बजे मौलाना तौकीर को घर में नजरबंद कर दिया गया था। घर के बाहर पुलिस और पीएसी का पहरा लगा दिया गया था। रात में पहरा लगा रहा तो दोपहर बारह बजे मौलाना के दिल्ली कूच का कार्यक्रम भी विफल हो गया। करीब 23 घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मौलाना तौकीर रजा खां की 72 घंटे की नजरबंदी खत्म कर दी गई।