UP News: 'मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद की एक ईंट भी नहीं देंगे', मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुसलमानों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने बड़ा बयान दिया है। बरेलवी मौलाना ने कहा कि शाही ईदगाह मस्जिद मथुरा के संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से मुसलमानों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा रखें।
मौलाना ने कहा कि मुसलमानों का स्पष्ट नजरिया है कि हम मस्जिद की एक ईंट भी हिंदू फरीक (पक्ष) को नहीं देंगे। हिंदू पक्ष के साथ और आरएसएस के साथ हम बातचीत करने के लिए तैयार हैं। भारत का मुसलमान सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा करता है। नाउम्मीद होने की जरूरत नहीं है। शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में पहल करें तो ज्यादा बेहतर होगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया है यह फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को सुनवाई योग्य माना है। कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद की जमीन के स्वामित्व को लेकर हिंदू पक्षकारों की ओर से दाखिल सभी 15 सिविल वादों को पोषणीय मानते हुए मुस्लिम पक्ष की पांचों आपत्तियां खारिज कर दी हैं। हाईकोर्ट अब 12 अगस्त से सभी मुकदमों का एकसाथ ट्रायल शुरू करेगा। उधर, ईदगाह कमेटी ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.