मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले: साध्वी प्राची का बयान मुसलमानों को भड़काने वाला; सरकार से कार्रवाई की मांग
बरेली में साध्वी प्राची ने गुरुवार को विवादित बयान दिया था। इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त देते हुए कहा कि साध्वी का बयान मुसलमानों को भड़काने वाला है। सरकार को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नेता साध्वी प्राची के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त दी है। मौलाना न कहा कि इस तरह के बयानों से देश में नफरत फैल रही है। मुसलमानों को भड़काया जा रहा है।
बता दें कि गुरुवार को बरेली पहुंचीं साध्वी प्राची ने कहा था कि जो बहन-बेटियां तपती दोपहरी के 50 डिग्री तापमान में काला लिबास पहनती हैं, उनके लिए खुला ऑफर है। वह बेटियां हिंदू लड़कों से शादी करें तो कई फायदे होंगे। उन्हें न काले लिबास में रहना होगा और न ही तीन तलाक व हलाला झेलना पड़ेगा।
संबंधित खबर- साध्वी प्राची का विवादित बयान: बोलीं- मुस्लिम बहन बेटियों को खुला ऑफर, हिंदू लड़कों से शादी करें तो...
लालच देकर धर्मांतरण कानून के खिलाफ
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि साध्वी प्राची के बयान से ये स्पष्ट हो गया कि मुस्लिम लड़कियों को बहला फुसलाकर और इस्लाम के खिलाफ दुष्प्रचार करके साथ ही रुपये का लालच देकर घर वापसी के बहाने से धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा है। साध्वी प्राची को ये समझना होगा कि लालच देकर किसी व्यक्ति का धर्मांतरण नहीं कराया जा सकता है। इस तरह के काम करना कानून के खिलाफ है। ऐसे बयानों से साध्वी पर धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई भी हो सकती है।
साध्वी प्राची पर कार्रवाई करने की मांग
मौलाना ने कहा कि तलाक, निकाह और हलाला आदि मुद्दे इस्लाम से संबंधित हैं। इस पर किसी भी गैर मुस्लिम को बोलने और व्याख्या करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई मुसलमान किसी दूसरे मज़हब पर उंगली उठाता है तो वो भी गलत है। साध्वी प्राची के बयान को सरकार संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई करे।