मौलाना शहाबुद्दीन बोले: सपा नेता माता प्रसाद का अंग्रेजी भाषा का विरोध बेतुका; योगी सरकार से की ये मांग
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा नेता माता प्रसाद पांडेय पर निशाना साधा। विधानसभा में अंग्रेजी भाषा के विरोध पर मौलाना ने कहा कि भाषा कोई भी हो, उसको सीखना चाहिए। भाषा से बैर नहीं रखना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने अंग्रेजी भाषा का विरोध किया। यह उनका विरोध बेतुका है। मौलाना ने कहा कि किसी भी भाषा का विरोध नहीं करना चाहिए। भाषा कोई सी भी हो, उसको सीखना चाहिए। भाषा से बैर रखना ठीक नहीं है। माता प्रसाद अंग्रेजी भाषा की मुखालफत क्यों कर रहे हैं, इसलिए कि उनके बच्चे अंग्रेजी जाने और दूसरे लोगों के बच्चे अंग्रेजी से अनपढ़ रहें। अब इस तरह की राजनीति नहीं चल सकती है।
मौलाना शहाबुद्दीन ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि विधानसभा के अलावा तमाम स्कूलों और कॉलेजों में अंग्रेजी, हिंदी, अवधी के साथ-साथ उर्दू को भी अनिवार्य किया जाए, ताकि बच्चे सभी भाषाओं का ज्ञान हासिल कर सकें। मौजूदा समय में अंग्रेजी और अरबी भाषा इंटरनेशनल भाषा के तौर पर जानी जाती है। पूरी दुनिया में लोग इन्हीं दोनों भाषाओं का बोलचाल और लिखने पढ़ने में इस्तेमाल करते हैं। बच्चों की तरक्की के लिए जरूरी है कि सभी भाषाओं का ज्ञान हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.