फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi got angry on the statement of BJP leader Jamal Siddiqui

UP: भाजपा नेता जमाल सिद्दीकी के बयान पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन, कहा- शरीयत के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

Mon, 26 May 2025 06:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 May 2025 06:54 PM IST
सार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के मस्जिद वाले बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने कहा कि जमाल सिद्दीकी का बयान निंदनीय और इतिहास विरोधी है। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi got angry on the statement of BJP leader Jamal Siddiqui
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने भाजपा नेता जमाल सिद्दीकी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मौलाना ने कहा के मस्जिद जहां भी बनाई जाती है वह साफ सुथरी जमीन होती है। बहुत जांच पड़ताल करके मस्जिद तामीर की जाती है। अब ऐसे सूरते हाल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का यह कहना कि भारत में जिस मस्जिद को खोदोगे हर मस्जिद के नीचे मंदिर निकलेगा। उनका यह बयान घोर निंदनीय है। मुसलमान उनके बयान का विरोध करता है। 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि इतिहास में बहुत सारी बातें बताई हैं। एक-दो मस्जिदों को छोड़कर बाकी भारत में बनी हुईं तमाम मस्जिदें साफ सुथरा जमीन पर हैं। कोई भी मस्जिद मंदिर तोड़कर नहीं बनाई गई। जो लोग इस तरह की बातें करते हैं, उन्होंने इतिहास को नहीं पढ़ा है और ना ही शरीयत की बातों को जानते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'घरवालों से जान का खतरा': दूसरे समुदाय के प्रेमी से विवाह करने पर मुसीबत में युवती, वीडियो में बताई कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने शरीयत के हवाले से स्पष्ट किया के मस्जिद बनाने के लिए जमीन पर कब्जा करके या सरकारी जमीन या जिस पर मालिकाना हक ना हो तो उस पर मस्जिद का निर्माण नहीं कराया जा सकता। शरीयत ने मस्जिद के निर्माण के लिए स्पष्ट आदेश दिए हैं उसको पढ़ना चाहिए। बोलने वालों को भी इन उसूलों पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। 

'शरीयत के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं' 
मौलाना ने आगे कहा कि हर मुसलमान को इस बात के अधिकार हैं कि वह किसी भी पार्टी में रहे उसके जो भी मकसद हो वह अपने लक्ष्य को हासिल करने में आजाद है, मगर शरीयत के खिलाफ की गई टिप्पणियों को हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। चाहे कोई मुसलमान हो या गैर मुस्लिम। बता दें कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी रविवार को संभल पहुंचे थे। वहां उन्होंने यह बयान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed